कटनी

जब दुल्हन बनकर कॉलेज पहुंची छात्राएं तो देखते रह गए स्टॉफ के लोग, वीडियो में देखें इनका अंदाज

समग्र दक्षता संवधन को लेकर गल्र्स कॉलेज में कुकिंग व कल्चर प्रोग्राम का आयोजन
2 min read
• •
Updated: 9 Feb 2018, 12:02 PM IST
Talents shown by girls in bride competition
Talents shown by girls in bride competition

कटनी. बैक ग्राउंड पर चल रहा म्यूजिक..., स्टेज पर फेंसी ड्रेस में इठलाते-बलखाते चल रहीं छात्राएं, तालियों की गडग़ड़ाहट, कभी हूटिंग तो कभी बेस्ट प्रदर्शन पर वाहवाही, एक से बढ़कर एक लंहगा-चुनरी के साथ छात्राएं बनी दुल्हन और प्रोग्राम में कर रहीं पार्टिसिपेंट्स। यह नजारा था गुरुवार को गल्र्स कॉलेज का। अवसर पर छात्राओं के समग्र दक्षता संवर्धन को लेकर आयोजित कल्चर प्रोग्राम का। छात्र संघ और कॉलेज प्रबंधन के मार्गदर्शन में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें छात्राओं ने एक से बढ़कर एक टैलेंट दिखाए। फेंसी ड्रेस कॉम्पीटिशन में हमीदा बानो, शाहिदा खान, सपना राय, स्वाति साहू, राही राठौर ने पार्टिसिपेंट किया। इसी प्रकार दुल्हन साज-सज्जा कॉम्पीटिशन में श्वेता गौतम, शालिनी निषाद, पूजा सोनी, ज्योति दौलतानी, श्रद्धा गुप्ता, पूजा जैन ने टैलेंट दिखाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया।

कुकिंग में भी दिखाया टैलेंट
इस दौरान कुकिंग कॉम्पीटिशन का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने एक से बढ़कर डिस बनाईं। मटर के व्यंजन, मीठे व्यंजन, सलाद सज्जा सहित केस सज्जा का आयोजन किया गया। इन सभी प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका डॉ. सुनीता मसराम, संध्या निगम, डॉ. विमला मिंज, डॉ. किरण खरादी, श्रद्धा वर्मा, डॉ. नीना बजाज, डॉ. रश्मि चतुर्वेदी, नम्रता निगम आदि शामिल रहीं। प्राचार्य डॉ. साधना जैन ने सभी कॉम्पीटिशन का निरीक्षण कर छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की। आयोजन में सयैदा तसनीम अली, डॉ. सुप्रिया अग्रवाल, स्मृति दहायत, पूनम गर्ग, श्वेता जायवाल, मोहनी पहाड़े, नकुल बर्मन आदि की भूमिका रही। इस दौरान अंजनेय तिवारी, विनीत सोनी, सुषमा सिंह, सोनल बाधवा सहित बड़ी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति रही।

हर पहल को किया कैमरे में कैद
कॉम्पीटिशन के दौरान दी जा रही प्रस्तुति को छात्राओं ने कैमरे में कैद किया। फेंसी ड्रेस, कुकिंग, केश साज-सज्जा सहित दुल्हन बनीं छात्राओं ने सेल्फी के साथ आयोजन को एंजॉय किया। शुक्रवार को गृह विज्ञान विभाग में विविध कार्यक्रम होंगे।

Published on: