8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोखिम में जान, फिर भी नहीं ध्यान

tonk

राजमहल के बीसलपुर में क्षतिग्रस्त टोडारायसिंह मार्ग।

राजमहल. बीसलपुर बांध से बनास नदी में पानी निकासी बंद करने के पांच दिन बाद भी सार्वजनिक निर्माण विभाग देवली-टोडारायसिंह वाया बीसलपुर व बीसलपुर-बोटून्दा क्षतिग्रस्त सड़क की सुध नहीं ले रहा है।

इस बारे में ग्रामीणों की ओर से विभाग के अभियंताओं को अवगत कराने के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है।

इसके चलते बीसलपुर से गुजरने वाले कई वाहन चालक आए दिन क्षतिग्रस्त मार्ग तो कभी प्रशासन की ओर से कई बार खोदी गई खाइयों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बांध से पानी की निकासी के चलते बीसलपुर के करीब देवली-टोडारायसिंह मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था।

मार्ग पर हादसे की आशंका को लेकर प्रशासन ने सड़क मार्ग के दोनों तरफ खाइयां खुदवा दी गई थी।

पानी की निकासी बंद होने के साथ ही दुपहिया वाहन चालक अब इस मार्ग से गुजर रहे हैं। वहीं भारी वाहन व रूट की बसें अभी बंद है।

इससे यात्रियों को कई किलोमीटर पैदल सफर तय करना पड़ रहा है अथवा उन्हें नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।