लेकर रहेंगे हक-शिक्षा विभाग में हो संविलियन को लेकर अध्यापक हुए एक  

अध्यापकों ने कलेक्ट्रेट के बाहर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन 
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Jan 2017, 10:10 PM IST
adhayapak
adhayapak
कटनी. अध्यापकों ने शिक्षा विभाग में संविलियन सहित अन्य मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर संकेतिक प्रदर्शन किया और सभा कर सीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। अध्यापक संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन में अध्यापकों ने सभा की। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लगातार उनकी सुविधाओं में कटौती की है और इसके चलते अब वे अपना हक लेने जिला से राजधानी तक संघर्ष जारी रखेंगे। सभा के बाद नारेबाजी करते हुए अध्यापकों ने गेट पर पहुंचकर कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें संविलियन के साथ 2007 से छग की तरह वेतनमान देने, पेंशन प्रणाली लागू करने, बंधन रहित स्थानांतरण नीति, संविदा शिक्षकों के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति के नियमों को शिथिल करने सहित 19 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान राकेश दुबे, विनीत मिश्रा, मनोज गर्ग, रजनीश तिवारी, जेपी हल्दकार, राकेश रंजन परौहा, देवेन्द्र तिवारी, किरन पुराविया, सुषमा विश्वकर्मा, मनीष सिंह, भाग्यमणि गुप्ता, अनिल परौहा, केके द्विवेदी, सुरजीत तिवारी, विमलेंदु पयासी सहित अनय जन मौजूद थे।
Published on: