कटनी

Video: देशभक्ति का जुनून: झमाझम बारिश में लगे गगनभेदी नारे, निकली भव्य तिरंगा रैली

tiranga yatra in katni

3 min read
Aug 16, 2024
देशभक्ति का जुनून: झमाझम बारिश में लगे गगनभेदी नारे, निकली भव्य तिरंगा रैली

कटनी. आजादी का जश्न आज बड़े ही हर्षोल्लास पूर्व माहौल में मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व बारडोली की धरा तिरंगामय रही। अवस पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत फॉरेस्टर प्लेग्राउंड से निकली विशाल तिरंगा यात्रा का। यह तिरंगा यात्रा कचहरी चौक स्थित महारानी लक्ष्मीबाई स्मारक से प्रारंभ हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के द्वारा वीरांगना पर माल्यार्पण करते हुए तिरंगा यात्रा शुरू की गई। इस दौरान बच्चों, युवाओं व शहरवासियों का उत्साह देखते ही बना। बरसते हुए पानी में बच्चे देशभक्ति के नारे व भारत माता के जयकारे लगाते हुए चले।


तिरंगा यात्रा मैथिलीशरण गुप्त तिराहा, कोतवाली तिराहा, सुभाष चौक होते हुए स्टेशन में पहुंच करके तिरंगा यात्रा समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह स्वागत पुष्पवर्षा से किया गया। इस दौरान गगन भेदीनारे से बारडोली देशभक्ति में रंगी रही। तिरंगा रैली में हाथ में राष्ट्रीय ध्वज सांसद वीडी शर्मा, विधायक संदीप जायसवाल, विधायक संजय पाठक, विधायक प्रणय पांडेय, महापौर प्रीति सूरी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग चले।

गजब दिखी झलक
बरसते पानी के बावजूद देश की आन-बान-शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के प्रति सम्मान प्रकट करने स्कूलों के छात्र और युवाओं सहित सभी आयु वर्ग के लोगों की सहभागिता से तिरंगा यात्रा निकली। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन, जिला पंचायत सीईओ एवं नगर निगम आयुक्त शिशिर गेमावत, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, पीताम्बर टोपनानी, रामरतन पायल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

बारिश में परेशान हुए बच्चे
बता दें कि इस रैली का आयोजन 11.15 किया जाना था, लेकिन सांसद 11.57 पर पहुंचे। बच्चे सुबह ९ बजे से पहुंचना शुरू हो गए थे। बच्चे पहले इंतजार में परेशान हुए और फिर 11.45 बजे से तेज बारिश के कारण हजारों की संख्या में पहुंचे बच्चे भीग गए। भीगते हुए बच्चों विद्यार्थी, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी, शिक्षक, अधिकारी-कर्मचारी रैली में शामिल हुए। बच्चों को बारिश से बचाने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई थी। बच्चों की गणवेश भीग गई है, जूते-मोजे भी खराब हो गए हैं, ऐसे में स्वतंत्रता दिवस में उनके लिए परेशानी हो गई है।

विद्यार्थी परिषद ने निकाली 700 फीट की विशाल तिरंगा यात्रा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जिले के बड़वारा इकाई द्वारा स्वाधीन भारत की पूर्व संध्या पर 700 फीट की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। बड़वारा इकाई के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बड़े हर्ष उल्लास के साथ सहभागिता की। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय से हुआ। मिशन चौक होते हुए बाजार से गढ़ी होते हुए विद्यालय में समापन किया गया। तिरंगा यात्रा में 2000 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए जिसमें शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सीएम राइस विद्यालय जैसे विद्यालयों के विद्यार्थी सभी ने बढ़-चढक़र सहभागिता की और इस विशाल तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विभाग संगठन मंत्री वसुंधरा सिंह, बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, जिला संयोजक ऋषभ त्रिपाठी जी, प्रांत कार्यकारी सदस्य आशुतोष विश्वकर्मा, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य जुगल किशोर एवं विद्यार्थी परिषद के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Published on:
16 Aug 2024 09:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर