कटनी

ढाबा के सामने खड़े ट्रक की पुलिस ने की जांच तो सामने आया ये…

माधवनगर थाना क्षेत्र के पीरबाबा के पास ढाबा के बाहर ट्रक के केबिन में मिला चालक का शव, परिचालक पर शंका, पुलिस कर रही तलाश

less than 1 minute read
Sep 22, 2019
Truck driver killed
मौके पर जांच करती पुलिस।,मौके पर जांच करती पुलिस।

कटनी. माधवनगर थाना के पीरबाबा के पास रविवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब संदिग्ध अवस्था में खड़े एक ट्रक की पुलिस ने तलाशी ली और उसके केबिन एक युवक का रक्तरंजित शव मिला। पुलिस ने जानकारी ली पता लगा कि मृतक ट्रक का चालक है। माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि रविवार की सुबह डायल 100 को पीरबाबा के पास राम ढाबा के नजदीक ट्रक क्रमांक डब्ल्यूबी 37 डी 1587 संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसके केबिन में एक 35 वर्षीय युवक रक्तरंजित अवस्था में मिला। जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। मौके पर थाना प्रभारी के साथ ही सीएसपी एमपी प्रजापति पहुंचे और स्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान ट्रक चालक रामबाबू पिता खूबनारायण यादव ग्राम मेजा थाना मांडा प्रयागराज उप्र के रूप में की गई जबकि ट्रक अमरजीत यादव के नाम पर रजिस्टर्ड है। युवक पर सोते समय सिर पर वार कर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा। पुलिस को ट्रक के परिचालक पर संदेह है, जो मौके से गायब है और उसकी तलाश की जा रही है।

एसीसी में खाली किया था ट्रक
जांच के दौरान पता चला कि मिर्जापुर के पास से चालक रामबाबू सामग्री लेकर एसीसी आया था। जहां पर एक दिन पहले ही ट्रक खाली हुआ था। उसके बाद रात को ट्रक ढाबा के पास आकर खड़ा हो गया। आशंका के नशे आदि में हुआ विवाद हत्या का कारण हो सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
22 Sept 2019 09:49 pm