कटनी

शहर में संक्रमण रोकने चैक पोस्ट पर अमला कर रहा ये काम…

बाहर से आने वाले हर वाहन को कर रहे सैनेटाइज, संक्रमण को लेकर चैक पोस्टों में बढ़ी निगरानी

less than 1 minute read
Apr 30, 2020
Vehicles are being sanitized
वाहन को सेनेटाइज करते कर्मचारी।

कटनी. पड़ोसी जिलों में कोरोना रोजाना सामने आ रहे नए मरीजों को देखते हुए जिले की सीमाओं में बने चैक पोस्टों में निगरानी तेज कर दी गई है। शहर में आवश्यक सामग्री लेकर आने वाले ट्रकों के साथ ही आवश्यक सेवा में लगे वाहनों तक को सैनेटाइज कर प्रवेश दिया जा रहा है। कलेक्टर व एसपी ने अधिकारियों के साथ नाकों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी थीं। उसके बाद से शहर में चाका बाइपास व जबलपुर बाइपास में पीरबाबा के पास बनाए गए जांच नाकों से वाहनों को नगर निगम के सहयोग से सैनेटाइज करने के बाद ही अंदर आने दिया जा रहा है। इसके अलावा वाहनों के चालकों के स्वास्थ्य की जांच भी स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही हैं और जिन चालकों का तापमान अधिक पाया जा रहा है, उनको जिला अस्पताल जांच के लिए भेजा जा रहा है। दोनों चैक पोस्ट से रोजाना सात सैकड़ा के लगभग वाहन दूसरे शहरों से सामग्री लेकर आ रहे हैं। चाका बाइपास में विशेष रूप से उप्र पासिंग के वाहनों पर निगरानी रखी जा रही है।

इसके अलावा बरही नाका व पन्ना नाका में भी वाहनों पर नजर रखी जा रही है। एसपी ललित शाक्यवार ने बताया कि शहर के सभी चैक पोस्ट में तैनात पुलिस बल को दूसरे शहरों से आने वाले वाहनों को सैनेटाइज कराने व चालकों की विशेष रूप से जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्य में लापरवाही न हो, इसको लेकर अधिकारी भी नजर रख रहे हैं।

Published on:
30 Apr 2020 10:24 pm