कटनी

सड़क निर्माण में ठेकेदार ने तोड़ दिया पाइप लाइन, पानी के लिए परेशान ग्रामीण, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत देवरी बिछिया से गूंडा तक ढाई किलोमीटर की सड़क बनाई जा रही है। सड़क निर्माण में निर्माण एजेंसी ठेकेदार द्वारा जमकर लापरवाही बरती जा रही है। निर्माण एजेंसी की लापरवाही के चलते गांव में नल योजना योजना की पाइप लाइन खराब हो गई हैं।

2 min read
Feb 17, 2020
Villagers upset for drinking water due to pipeline breakdown

कटनी/उमरियापान. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत देवरी बिछिया से गूंडा तक ढाई किलोमीटर की सड़क बनाई जा रही है। सड़क निर्माण में निर्माण एजेंसी ठेकेदार द्वारा जमकर लापरवाही बरती जा रही है। निर्माण एजेंसी की लापरवाही के चलते गांव में नल योजना योजना की पाइप लाइन खराब हो गई हैं। ग्राम पंचायत देवरी बिछिया सरपंच शिवसहाय मांझी सहित ग्रामीणों ने ठेकेदार द्वारा की जा रही लापरवाही की शिकायत एसडीएम और तहसीलदार से करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीण बताते हैं कि सड़क निर्माण ठेकेदार द्वारा सड़क बनाई जा रही हैं। स?क निर्माण ठेकेदार के द्वारा गांव में भी जमीन पर बिछी पाइप लाइन नष्ट कर दी गई है। ब?े वाहनों के निकाले जाने से पाइप लाइन जगह जगह से टूट गई हैं। पाइप लाइन टूटने से गांव के लोगों के घरों तक पानी नही पहुंच रहा है। जिसके चलते पानी के लिए गांव के लोगों को परेशानी उठानी पड़ती हैं। दूसरों के यहाँ निजी बोर से लोग पानी के लिए कतार लगाकर महिलाएं अपनी बारी का इंतजार करती है। ग्रामीणों ने बताया कि इसके पहले ढीमरखेड़ा से दशरमन सड़क निर्माण कार्य के दौरान भी पाइपलाइन की क्षति हो चुकी है।

इनका कहना है
सड़क निर्माण ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में अनियमितता बरती जा रही हैं। निर्माण कार्य के दौरान जगह जगह से पाइपलाइन तोड़ दी गई हैं। जिससे कि गांव के लोगों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ती हैं। ठेकेदार की लापरवाही की शिकायत अधिकारियों से की है।
शिवसहाय मांझी, सरपंच।

20-25 वर्षों पुरानी पाइप लाइन बिछी हुई है। सड़क निर्माण के दौरान वाहनों के निकलने से कुछ जगह से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई थीं। जिसका मरम्मत कार्य कराकर पाइप लाइन ठीक कराई गई है। जिसकी जानकारी अधिकारियों को भी दिया है।
संदीप जैन, ठेकेदार।

ये भी पढ़ें

गंदी नालियों के बीच से पेयजल की सप्लाई, पाइपलाइन में रिसाव से व्यर्थ बह रहा हजारों लीटर पानी

Published on:
17 Feb 2020 01:01 pm
Also Read
View All