
Uncle-Nephew Returning Birthday Celebration died in road accident (फोटो- Patrika.com)
MP news: मध्य प्रदेश के कटनी जिले के एनकेजे थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबाघाट-गायत्री नगर मार्ग पर रविवार देर रात 12.30 बजे एक भीषण सड़क हादसे (Road Accident) में चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी जिंदगी की डोर टूट गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना के समय मौजूद कुछ लोगों ने ये भी बताया है कि किसी अन्य गाडी ने उन्हें टक्कर मारी है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। जन्मदिन की खुशिया मातम में बदल गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड नयागांव निवासी 19 वर्षीय सुनील भूमिया और 18 वर्षीय राहुल भूमिया रविवार को कटनी आए हुए थे। दोनों युवक अपने एक मित्र का जन्मदिन मनाने आए थे। तभी कुछ देर के बाद रात मोटरसाइकिल (एमपी 21 ZJ 0382) से वापस अपने गांव लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि रात के समय सड़क लगभग खाली थी, इसी दौरान बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। बाबाघाट के पास पहुंचते ही अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सीधे डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। एनकेजे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, हादसे में आई गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
एक ही परिवार के दो युवाओं की अचानक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम पसरा हुआ है और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। जन्मदिन की खुशियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। घटना की जानकारी लगते ही अस्पताल में स्वजनों व परिचितों की भीड़ लग गई। सोमवार को दोनों युवकों का पीएम कराया जा रहा है और पुलिस ने मामला जांच में लिया है। (MP news)
Updated on:
06 Apr 2026 03:10 pm
Published on:
06 Apr 2026 02:48 pm
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
