आकाशीय बिजली की चपेट मे आने से दो की मौत 

घटना के बाद गांव में मातम का माहौल, करारी थाना क्षेत्र के गुवारा गांव की घटना

less than 1 minute read
Jun 22, 2016
thunderstorm
thunderstorm
कौशाम्बी. करारी थाना क्षेत्र के गुवारा गांव में खेतो की तरफ जा रहे एक अधेड़ किसान और एक 13 साल की लड़की के ऊपर
आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

गुवारा गाँव का किसान द्वारिका प्रसाद व उसके पड़ोस मे रहने वाली सुमन खेतों की ओर जा रहे थे, तभी जोरदार बारिश के साथ बिजली चमकने लगी। दोनों बारिश से बचाने के लिए जामुन के पेड़ के नीचे खड़े हो गए तभी आकाशीय बिजली उनके ऊपर गिर गई। आकाशीय बिजली की चपेट मे आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद दोनों घरो में मातम छा गया। सूचना के बाद भी प्रशासन का कोई भी व्यक्ति नहीं पंहुचा जिससे लोगो में लेखपाल और प्रशासन के ख़िलाफ़ आक्रोश रहा।
Published on:
22 Jun 2016 10:44 pm