कवर्धा

बेहद शर्मनाक! सात साल की मासूम का किया बलात्कार फिर पत्थर से कुचल कर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

Sexual Harassment: कवर्धा जिले में एक 7 साल की बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना सिंघनपुरी थाना क्षेत्र के नक्सली क्षेत्र टाटावाही की है।
less than 1 minute read
Mar 08, 2024
rape2.jpg

Kawardha Crime News: कवर्धा जिले में एक 7 साल की बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना सिंघनपुरी थाना क्षेत्र के नक्सली क्षेत्र टाटावाही की है। (Rape Case) बच्ची की लाश घर से आधा किमी दूर बाड़ी में मिली है। (Sexual Assault) पुलिस मामले में रेप के बाद हत्या की आशंका जता रही है। (Crime) फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी बीटगार्ड को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। (CG Rape Case) सूचना के बाद एसपी डॉ अभिषेक पल्लव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्ग से फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। जिसके बाद मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं एसपी ने बताया कि मासूम के प्राइवेट पार्ट में सूजन है, जिससे दुष्कर्म होने की संभावना है। कहीं बच्ची पूरा घटनाक्रम सबको बता ना दे ये सोचकर आरोपी ने उसका सिर पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद उसने अपने कपड़े साफ कर लिए, सबूत छिपाने के लिए कमरे की सफाई की। पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल कि बीटगार्ड को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तब उसने अपना जुर्म कबूला है। हांलाकि शुक्रवार को पीएम के बाद ही सब कुछ साफ हो पाएगा।

Published on:
08 Mar 2024 09:42 am
Also Read
View All
छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश बार्डर पर मिला करोड़ों रुपए का सामान, कवर्धा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Police Constable Recruitment: 1600 पद खाली होने के बाद भी नियुक्ति का इंतजार, गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव

Chhattisgarh News: ग्रामीणों की मांग पर बड़ा फैसला, इस जिले के 173 स्कूलों में बालिका शौचालय और 28 गांवों में बनेंगे मुक्तिधाम-प्रतीक्षालय

Kawardha News: कारखाने से 37, बाजार में 70 रुपए! चीनी के दाम में आखिर किसकी हो रही बल्ले-बल्ले? जानें पूरा खेल

कवर्धा में नई व्यवस्था: मृत उपभोक्ताओं के नाम पर चल रहे बिजली कनेक्शन आएंगे पकड़ में, 2.03 लाख कनेक्शनों की होगी ई-केवाईसी