कवर्धा

धान खरीदी केंद्र में बड़ा खेल: 70 लाख से अधिक धान की हेराफेरी करने वाला केंद्र प्रभारी गिरफ्तार, ऐसे उजागर हुआ मामला

Crime News: कवर्धा जिले के पेंड्रीकला धान खरीदी केंद्र में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है, जहां 70 लाख रुपये से अधिक की हेराफेरी सामने आई है। इस मामले में खरीदी केंद्र के प्रभारी विवेक चंद्राकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पूरा मामला तब सामने आया जब जांच के दौरान रिकॉर्ड और भौतिक सत्यापन में भारी अंतर पाया गया।

2 min read
Mar 27, 2026
केंद्र प्रभारी गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Crime News: कवर्धा जिले में कुछ माह पूर्व धान खरीदी व्यवस्था में बड़े घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। थाना कुण्डा क्षेत्र के अंतर्गत पेण्ड्रीकला धान उपार्जन केंद्र में 70 लाख 43 हजार 200 रुपए की हेराफेरी सामने आने के बाद कबीरधाम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खरीदी प्रभारी विवेक चंद्राकर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें

CG Cabinet Meeting: किसानों को होली से पहले मिलेगा 3100 रुपए प्रति क्विंटल का भुगतान, बैठक में लिए गए ये बड़े फैसले, देखें

धान खरीदी केंद्र में अनियमितताओं की आशंका

मामले में थाना कुण्डा में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना की गई। इसकी शुरुआत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव की कुण्डा शाखा के प्रबंधक राजेन्द्र कुमार डाहिरे द्वारा दी गई लिखित शिकायत से हुई। शिकायत में विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान सेवा सहकारी समिति मर्यादित के अंतर्गत संचालित पेण्ड्रीकला धान खरीदी केंद्र में अनियमितताओं की आशंका जताई गई थी। कलेक्टर खाद्य शाखा कबीरधाम के आदेश पर गठित जांच दल ने केंद्र का निरीक्षण किया। जांच के दौरान रिकॉर्ड और भौतिक स्थिति में भारी अंतर सामने आया, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ।

70 लाख से अधिक धान की हेराफेरी

जांच में पाया गया कि 12 जनवरी 2026 तक केंद्र में कुल 23319.20 क्विंटल धान खरीदी दर्ज की गई थी। इसमें से 3880 क्विंटल धान का उठाव हो चुका था जबकि शेष 19439.20 क्विंटल धान केंद्र में उपलब्ध होना चाहिए था। हालांकि भौतिक सत्यापन के दौरान मात्र 17167.20 क्विंटल धान ही पाया गया। इस प्रकार 2272 क्विंटल धान की कमी सामने आई जिसकी शासकीय कीमत 7043200 रुपए आंकी गई।

थाना प्रभारी कुण्डा निरीक्षक विमल लावनिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 26 मार्च 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कियाए जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

रिकॉर्ड में हेरफेर कर किया गबन

जांच प्रतिवेदन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया कि खरीदी प्रभारी विवेक चंद्राकर ने तौल पत्रक एवं रजिस्टर में कुटरचना कर धान की हेराफेरी की। इस कृत्य से शासन को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा और यह अमानत में खयानत का गंभीर मामला पाया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने प्रार्थी, गवाहों और जांच दल के सदस्यों के बयान दर्ज किए, साक्ष्य एकत्रित किए। पूछताछ में आरोपी विवेक चंद्राकर ने धान खरीदी के दौरान रिकॉर्ड में गड़बड़ी कर हेराफेरी करना स्वीकार किया।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

धान का कटोरा बनाम अफीम का कटोरा- विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को दुर्ग के समोदा में हो रही अफीम की खेती को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने काम रोको प्रस्ताव के जरिए चर्चा करने की मांग की। साथ ही सरकार के संरक्षण में अफीम की खेती कराने का आरोप लगाया। सत्ता पक्ष ने कांग्रेस नेताओं पर सवाल उठाए। कई बार सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली- पूरी खबर पढ़े

Published on:
27 Mar 2026 07:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर