कवर्धा

गर्मियों में पानी की किल्लत से परेशान लोग रहे प्यासे, कई घरो में नहीं आया पानी

शहर के कई हिस्सों में नहीं आया पानी,11 बजे सप्लाई के बाद लोगो को मिली राहत
2 min read
Apr 23, 2018
water crisis


कवर्धा . इस मौसम में पड़ रही भीषण गर्मी से जहाँ एक ओर लोगों का हाल बेहाल हो रहा है वही दूसरी ओर पानी की किल्लत से बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है| गर्मियों के मौसम में पानी और बिजली की समस्या आम बात है| कवर्धा के गंगानगर में कुछ मोहल्लों में पाइप लाइन के वाल्व में खराबी की वजह से शनिवार शाम और रविवार सुबह को नगर पालिका द्वारा पानी की सप्लाई नहीं हो सका, इसके चलते शनिवार की शाम को वार्ड 4, 5, 6, 8, 9 व 10 में पानी सप्लाई नहीं हो सका।लोगों में पानी को लेकर हाहाकार मच गया।नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों के फोन पर लगातार शिकायतें मिलने लगी।वाल्व को सुधारने में पूरा दिन बीत गया।रात 11 बजे वाल्व की मरम्मत का काम समाप्त हुआ जिससे पानी का सप्लाई शुरू हुआ रात,तब कही जाकर लोगों को राहत मिली।

ये था कारण

गंगानगर पानी टंकी सप्लाई होने वाली पाइप लाइन का वाल्व खराब हो गया।शनिवार शाम और रविवार सुबह को नगर पालिका द्वारा पानी की सप्लाई नहीं हो सका, इसके चलते शनिवार की शाम को वार्ड 4, 5, 6, 8, 9 व 10 में पानी सप्लाई नहीं हो सका।इसलिए लोगों में पानी को लेकर हाहाकार मच गया |

पानी की रफ्तार बढ़ाई गयी

वाल्व को सुधारने में पूरा दिन बीत गया।रात 11 बजे वाल्व की मरम्मत का काम समाप्त हुआ जिससे पानी का सप्लाई शुरू हुआ रात में तब कही जाकर लोगों को राहत की सांस मिली।पानी की रफ्तार को बढ़ाया गया | रविवार को शहर में पानी की कमी के चलते खैरबना स्थित प्लांट में वॉस कर सप्लाई की रफ्तार बढ़ाई गई | जिससे लोगों की परेशानियां दूर हुई |

शादी के सीजन में पानी की किल्लत

जहाँ एक ओर गर्मी से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वही दूसरी ओर शादियों के सीजन में पानी का लगातार उपयोग किया जाता है| रविवार रात को वाल्व के ख़राब होने से पानी न मिलने की वजह से लोगो में हाहाकार मच गया| लोगों ने अपने जिम्मेदारों को संपर्क किया| फिर कुछ ही देर में पानी का सप्लाई शुरू हुआ वो भी तेज़ी के साथ|

Published on:
23 Apr 2018 02:19 pm
Also Read
View All
छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश बार्डर पर मिला करोड़ों रुपए का सामान, कवर्धा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Police Constable Recruitment: 1600 पद खाली होने के बाद भी नियुक्ति का इंतजार, गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव

Chhattisgarh News: ग्रामीणों की मांग पर बड़ा फैसला, इस जिले के 173 स्कूलों में बालिका शौचालय और 28 गांवों में बनेंगे मुक्तिधाम-प्रतीक्षालय

Kawardha News: कारखाने से 37, बाजार में 70 रुपए! चीनी के दाम में आखिर किसकी हो रही बल्ले-बल्ले? जानें पूरा खेल

कवर्धा में नई व्यवस्था: मृत उपभोक्ताओं के नाम पर चल रहे बिजली कनेक्शन आएंगे पकड़ में, 2.03 लाख कनेक्शनों की होगी ई-केवाईसी