कवर्धा

महिलाओं के लिए सुविधा बढ़ी, 24.70 लाख की लागत से बनेंगे 5 नए महतारी सदन…

CG News: कवर्धा जिले की हर ग्राम पंचायत में महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने, आपसी समरसता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महतारी सदन का निर्माण किया जाएगा।

less than 1 minute read
Aug 23, 2025
24.70 लाख की लागत से बनेंगे 5 नए महतारी सदन(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने, आपसी समरसता स्थापित करने सामायिक कार्यक्रमों में सामूहिक भागीदारी और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से महतारी सदन का निर्माण कार्य किया जाना है।

ये भी पढ़ें

CG Patwari: ऑनलाइन काम में लापरवाही, 142 पटवारीयों को कारण बताओ नोटिस जारी…

CG News: सदन के लिए 24 लाख 70 हजार रुपए स्वीकृत

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयास से 166 महतारी सदन की स्वीकृति आदेश जारी किया गया है इसके लिए 49 करोड़ 80 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की गई है। इसके तहत कबीरधाम जिले को 5 नए महतारी सदन की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इनका निर्माण ग्राम किशुनगढ़, चारभाटा, पोड़ी, रेंगाखारकला और राजानवागांव में कुल 1 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से कराया जाएगा। इससे जिले में निर्माणाधीन 14 महतारी सदनों की संख्या बढ़कर अब कुल 19 हो जाएगी।

राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वीकृत 14 महतारी सदनों का निर्माण कार्य जिले में तेजी से प्रगति पर है। इनका निर्माण कुल 3 करोड़ 45 लाख 80 हजार रुपए की लागत से कराया जा रहा है। प्रत्येक महतारी सदन पर 24 लाख 70 हजार रुपए की स्वीकृत राशि व्यय की जा रही है।

अब संख्या हुई कुल 19

कबीरधाम जिले के विभिन्न विकासखंडों की पंचायतों में महतारी सदन निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई है। इनमें कवर्धा विकासखंड के ग्राम बम्हनी, रबेली, लखनपुर, खडौदा रबेली, भागुटोला, मैनपुरी, जोराताल, बरबसपुर, बिरकोना और धरमपुरा है। वहीं सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम रणवीरपुर और पंडरिया विकासखंड के ग्राम मोहतराखुर्द, कुंडा और जेवड़न कला शामिल हैं।

प्रदेश में बनने वाले महतारी सदन का निर्माण लगभग 25 सौ वर्गफु ट में कराया जाएगा। सदन में कमरा, शौचालय, बरामदा, हाल, किचन और स्टोररूम जैसी सुविधाएं रहेगी। पानी के लिए ट्यूबवेल के साथ वाटर हार्वेस्टिंग भी किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए इसमे बॉउंड्रीवाल भी बनाये जाएंगे।

Updated on:
23 Aug 2025 03:24 pm
Published on:
23 Aug 2025 03:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर