कवर्धा

Farmer Strike In CG : किसान कल करेंगे चक्काजाम, 9 मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन

Farmer Strike In CG : समृद्द छत्तीसगढ़ किसान संघ सोमवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया है।
less than 1 minute read
Mar 10, 2024
kisan_pradarshan.jpg

Farmer Strike In CG : समृद्द छत्तीसगढ़ किसान संघ सोमवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया है। पंडरिया शक्कर कारखाना के सामने नेशनल हाइवे मार्ग में ग्राम परसवारा में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। संघ की ओर से 9 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध जताया जाएगा।

समृद्व किसान संघ की ओर से बताया गया कि किसान सालों से खेती कर रहे हैं जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरने के बजाय बिगड़ती जा रही है। लाभ कम नुकसान ज्यादा हो रहा है। आलम ये है कि किसान जितना लागत लगा रहा है वो भी नहीं निकल पा रहा है।

इसी के चलते संघ की ओर से सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना बिशेषरा पंडरिया के सामने विरोध जताने का फैसला लिया है। इसमें प्रमुख मांगों की बात करें तो किसानों के गन्ने का भुगतना शीघ्र किया जाना चाहिए। गन्ने का समर्थन मूल्य राज्य सरकार 400 रुपए तय करे, गन्ना किसानों को प्रोत्साहन व बोनस राशि के बारे में स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किया जाना चाहिए। धान का चौथा किस्त खाते में डालने, बिजली कटौती को कम करने, शेयर ट्रांसफर सहित 50 किलो गन्ना देने की मांग शामिल है।

Updated on:
10 Mar 2024 06:40 pm
Published on:
10 Mar 2024 06:40 pm
Also Read
View All
छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश बार्डर पर मिला करोड़ों रुपए का सामान, कवर्धा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Police Constable Recruitment: 1600 पद खाली होने के बाद भी नियुक्ति का इंतजार, गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव

Chhattisgarh News: ग्रामीणों की मांग पर बड़ा फैसला, इस जिले के 173 स्कूलों में बालिका शौचालय और 28 गांवों में बनेंगे मुक्तिधाम-प्रतीक्षालय

Kawardha News: कारखाने से 37, बाजार में 70 रुपए! चीनी के दाम में आखिर किसकी हो रही बल्ले-बल्ले? जानें पूरा खेल

कवर्धा में नई व्यवस्था: मृत उपभोक्ताओं के नाम पर चल रहे बिजली कनेक्शन आएंगे पकड़ में, 2.03 लाख कनेक्शनों की होगी ई-केवाईसी