कवर्धा

CG News: दिवाली से पहले किसानों की मौज, 18.66 करोड़ रुपए खाते में हुए ट्रांसफर

CG News: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में पेराई सीजन 2023-24 के गन्ना किसानों को दीपावली के पहले अतिरक्त रिकवरी राशि 18.66 करोड़ रुपए सीधे उनके खाते में पहुंची।

less than 1 minute read
Oct 24, 2024

CG News: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में पेराई सीजन 2023-24 के गन्ना किसानों को दीपावली के पहले अतिरक्त रिकवरी राशि 18.66 करोड़ रुपए सीधे उनके खाते में पहुंची। इस प्रकार कारखाना द्वारा अतिरिक्त रिकव्हरी की संपूर्ण राशि 35.81 करोड़ रुपए का भी कृषकों को कर दिया गया है।

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के महाप्रबंधक जीएस शर्मा ने बताया कि पेराई सीजन 2023-24 में गन्ना बेचने वाले किसानों को सौगात के रूप में अतिरक्त रिकव्हरी राशि का भुगतान किया गया है। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा द्वारा पेराई सीजन 2023-24 में 12052 किसानों से 388828.319 मीट्रिक टन गन्ना की खरीदी व पेराई कर 433934 क्विंटल शक्कर का उत्पादन किया गया है।

कारखाना द्वारा किसानों को एफ आरपी मूल्य राशि 113.52 करोड़ रुपए का शत प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है। इसके अलावा कारखाना द्वारा अतिरिक्त रिकव्हरी राशि 92.10 प्रति क्विंटल में से शेष राशि 48 रुपए प्रति क्विंटल के मान से कुल राशि 18.66 करोड़ रुपए का भुगतान आज दीपावली पर्व के पूर्व किसानों के खाते में भेज दिया गया है। इस प्रकार कारखाना द्वारा अतिरिक्त रिकव्हरी की संपूर्ण राशि 35.81 करोड़ का भी कृषकों को कर दिया गया है।

Updated on:
24 Oct 2024 02:44 pm
Published on:
24 Oct 2024 02:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर