PM Ujjwala Yojana 3.0: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्वच्छ रसोई अब केवल सुविधा नहीं, बल्कि स्वस्थ और सम्मानजनक जीवनशैली की पहचान बन चुकी है।
PM Ujjwala Yojana 3.0: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्वच्छ रसोई अब केवल सुविधा नहीं, बल्कि स्वस्थ और सम्मानजनक जीवनशैली की पहचान बन चुकी है। पारंपरिक चूल्हों के धुएं से जूझ रही महिलाओं को राहत देने के उद्देश्य से संचालित Pradhan Mantri Ujjwala Yojana (उज्ज्वला योजना 3.0) के तहत कबीरधाम जिले में 1339 पात्र परिवारों को नए एलपीजी गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।
इन कनेक्शनों से उन परिवारों को सबसे अधिक लाभ मिला है, जो अब तक लकड़ी, उपले या कोयले से खाना बनाने को मजबूर थे। गैस कनेक्शन मिलने से महिलाओं को रसोई के धुएं से मुक्ति मिली है, जिससे श्वसन संबंधी बीमारियों का खतरा कम हुआ है। साथ ही रसोई का काम पहले की तुलना में आसान और सुरक्षित हो गया है।
यह योजना प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में गरीब परिवारों की महिलाओं को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। योजना के जरिए महिलाओं का समय भी बच रहा है, जिसे वे अब बच्चों की पढ़ाई, स्वरोजगार या अन्य उपयोगी कार्यों में लगा पा रही हैं।
ग्रामीण इलाकों में उज्ज्वला योजना ने सामाजिक बदलाव की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पहले जहां महिलाओं को ईंधन के लिए जंगलों में घंटों भटकना पड़ता था, वहीं अब घर बैठे सुरक्षित और स्वच्छ ईंधन उपलब्ध हो रहा है। इससे महिलाओं की सुरक्षा बढ़ी है और जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है।
उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत दिए गए ये नए कनेक्शन केवल गैस सिलेंडर नहीं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य, सम्मान और सुविधाजनक जीवन की ओर बढ़ाया गया एक महत्वपूर्ण कदम हैं। यह पहल महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वच्छ भारत के लक्ष्य को साकार करने में अहम भूमिका निभा रही है।
योजना के तहत ऐसे परिवार पात्र होंगे—
प्रशासन ने पात्र परिवारों से योजना का लाभ लेने और स्वच्छ ईंधन को अपनाकर स्वस्थ जीवन की दिशा में कदम बढ़ाने की अपील की है।