
महतारी वंदन योजना (photo-patrika)
Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए राज्य शासन ने बड़ा फैसला लिया है। योजना का लाभ निरंतर बनाए रखने के लिए अब सभी हितग्राहियों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए 30 जून 2026 तक की अंतिम समय-सीमा तय की गई है।
प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार ई-केवाईसी की प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है जो 30 जून तक चलेगी। यह कार्य जिले के सभी कॉमन सर्विस सेंटर में किया जाएगा, ताकि हितग्राहियों को उनके निवास के पास ही सुविधा मिल सके। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ई-केवाईसी की यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क रखी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क लेना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने मार्च 2024 में यह महत्वाकांक्षी योजना शुरू की थी। तब से लेकर अब तक हर पात्र महिला को प्रतिमाह 1,000 रुपए की सहायता राशि नियमित रूप से दी जा रही है। इस योजना के तहत अब तक हितग्राही महिलाओं को कुल 16,881 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है, जो उनके आर्थिक सशक्तिकरण में बड़ी भूमिका निभा रहा है।
सभी जिम्मेदारों को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। हितग्राही अपने नजदीकी सीएससी सेंटर या आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर जल्द से जल्द ई-केवाईसी कराएं। आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर जाएं, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो और योजना का लाभ बिना रुकावट मिलता रहे।
महतारी वंदन योजना की राशि बनी वर्किंग कैपिटल, ममता ने बनाया बिजनेस मॉडल- छत्तीसगढ़ सरकार की ‘महतारी वंदन योजना’ (Mahtari Vandan Yojana) आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए एक बिजनेस मॉडल की तरह काम कर रही है। अम्बिकापुर के मिशन चौक की रहने वाली ममता जायसवाल ने इस योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग घर खर्च के बजाय अपने छोटे से व्यवसाय को विस्तार देने में किया है… पूरी खबर पढ़े
Published on:
08 Apr 2026 05:34 pm
बड़ी खबरें
View Allकवर्धा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
