Holika Dahan 2026: कवर्धा जिले में होलिकोत्सव को लेकर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
Holika Dahan 2026: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में होलिकोत्सव को लेकर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। कंपनी ने विद्युत दुर्घटनाओं से बचाव के लिए आम नागरिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को जागरूक रहने के नि
राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलट ने बताया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की आकस्मिक विद्युत दुर्घटना रोकने के लिए शिकायत केंद्रों में पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
कंपनी ने स्पष्ट किया है कि विद्युत उपकेंद्रों, खंभों, हाईटेंशन लाइनों और ट्रांसफार्मरों के आसपास होलिका दहन नहीं किया जाए। साथ ही इन स्थानों पर रंगों की बौछार या पानी फेंकने से भी बचने की अपील की गई है। अधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ताओं की जागरूकता और शालीनतापूर्वक रंगोत्सव मनाना सभी के हित में है।
होलिकोत्सव के अवकाश के बावजूद बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए वितरण कंपनी का केंद्रीकृत कॉल सेंटर 1912 चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगा। उपभोक्ता इस नंबर पर हिंदी, अंग्रेजी और छत्तीसगढ़ी भाषा में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा व्हाट्सऐप नंबर 9425551912 पर ‘बिजली मितान बॉट’ के माध्यम से बिजली आपूर्ति, ट्रांसफार्मर खराबी और अन्य शिकायतें दर्ज की जा सकती हैं।
उपभोक्ता “मोर बिजली ऐप” के जरिए भी अपनी समस्याएं दर्ज कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी ने विद्युत प्रणालियों से छेड़छाड़ या किसी भी प्रकार की दुर्घटना की सूचना तुरंत नजदीकी विद्युत कार्यालय को देने की अपील की है। बिजली कंपनी का कहना है कि जनसामान्य की सावधानी और सहयोग से संभावित विद्युत दुर्घटनाओं से आसानी से बचा जा सकता है।