कवर्धा

Kawardha Suicide News: गांव में एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी, लोगों में छाया मातम…जानिए क्या है पूरा मामला?

Kawardha Suicide News: कवर्धा में रविवार को एक दंपति ने खुदकुशी कर ली। पति ने पहले जहर खाकर अपनी जान दे दी।
less than 1 minute read
Jun 17, 2024
Kawardha Suicide News

Kawardha Suicide News: कवर्धा में रविवार को एक दंपति ने खुदकुशी कर ली। पति ने पहले जहर खाकर अपनी जान दे दी। इसके बाद पत्नी ने भी फांसी लगा ली। उसकी भी मौत हो गई। घटना चिल्फी थाना अंतर्गत ग्राम साल्हेवारा की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिसाहू पिता चौटू सिंह(28) और उसकी पत्नी बैसाखिन बाई(26) दोनों साथ में ही रहते थे। घर में अन्य कोई नहीं रहता था। रविवार की सुबह बिसाहू सिंह ने जहर सेवन कर लिया। उसकी हालत काफी बिगड़ गई। पड़ोसियों की मदद से बिसाहू को गंभीर अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Kawardha Suicide News: वहीं पति के मौत की खबर सुनकर पत्नी बैसाखिन को काफी सदमा लगा। अवसादग्रस्त पत्नी ने घर में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर पंचनामा बनाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Updated on:
17 Jun 2024 01:32 pm
Published on:
17 Jun 2024 01:32 pm