कवर्धा

Vivah Muhurat 2024: नवंबर-दिसंबर में शादी के कितने शुभ मुहूर्त? फटाफट तारीख नोट कर शुरु कर दें तैयारियां

Vivah Muhurat 2024: हिंदू धर्म में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त होना बेहद जरुरी है, इससे दांपत्य जीवन सफल होता है। शादी के लिए नवंबर और दिसंबर 2024 में शुभ मुहूर्त क्या बन रहे हैं। यहां देखें लिस्ट...
2 min read
Nov 14, 2024
Vivah Muhurat 2024

Vivah Muhurat 2024: देवउठनी ग्यारस से मांगलिक कार्यो का श्रीगणेश हो चुका है। मंगलवार से शहनाई की गूंज सुनाई देने लगी हैं और आगे भी शुभ मुहूर्त में जमकर शादियां होंगी। आने वाले 15 दिनों में ही 9 शादी के मुहूर्त हैं।

इस माह ही कवर्धा में कई दर्जन शादियों की शहनाई सुनाई देगी। विवाह को लेकर लोगों में उत्साह है। बाजारों में लोग विवाह की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। मैरिज हॉल व होटल को लेकर बुकिंग की गई है।

देखिए शादी का मुहूर्त

देवउठनी एकादशी से ही विवाह सहित अन्य शुभ कार्यों के मुहूर्त की शुरुआत होने को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है। अब आने वाले दिनों में मांगलिक कार्य के साथ ही वैवाहिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। मंदिरों में भी धार्मिक अनुष्ठान होंगे। इसके साथ ही विवाह आदि मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। नवंबर में 9 और दिसंबर में 10 दिन तक शादी ब्याह की धूम रहेगी। 16 दिसंबर से खरमास की शुरुआत होगी, जो 15 जनवरी तक चलेगा। इस माह 16, 17, 18, 22, 23, 24, 25, 26 और 28 नवंबर को विवाह के मुहूर्त हैं। जबकि दिसंबर में 2, 3, 4, 5, 9, 10, 11, 13, 14 और 15 को।

सोने का दाम गिरा

शादी वाले परिवारों में दूल्हा-दुल्हन आभूषणों की खरीदी की जाती है। इसी को देखते हुए सराफा में खासी ग्राहकी रहने की उमीद है। ज्वेलर्स संचालक ने बताया कि दीपावली के बाद सोने-चांदी के भाव में भी भारी अंतर आया है। दिवाली के आसपास गोल्ड के भाव 81 हजार रुपए प्रति तोला थे, वे अब घटकर 79 हजार 100 रुपए हो गए। लगभग दो हजार रुपए कम हुए हैं। इसी प्रकार चांदी के भाव 97 हजार रुपए से घटकर 93 हजार 300 प्रति किलो हो गए हैं, जिसका फायदा आने वाले दिनों में ग्राहकों को मिलेगा।

Updated on:
14 Nov 2024 02:14 pm
Published on:
14 Nov 2024 02:13 pm
Also Read
View All
छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश बार्डर पर मिला करोड़ों रुपए का सामान, कवर्धा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Police Constable Recruitment: 1600 पद खाली होने के बाद भी नियुक्ति का इंतजार, गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव

Chhattisgarh News: ग्रामीणों की मांग पर बड़ा फैसला, इस जिले के 173 स्कूलों में बालिका शौचालय और 28 गांवों में बनेंगे मुक्तिधाम-प्रतीक्षालय

Kawardha News: कारखाने से 37, बाजार में 70 रुपए! चीनी के दाम में आखिर किसकी हो रही बल्ले-बल्ले? जानें पूरा खेल

कवर्धा में नई व्यवस्था: मृत उपभोक्ताओं के नाम पर चल रहे बिजली कनेक्शन आएंगे पकड़ में, 2.03 लाख कनेक्शनों की होगी ई-केवाईसी