CG News: घर में घुसकर उसके बेटे के साथ मारपीट की गई थी। हमले में कोटवार का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस के अनुसार, टावर पर चढ़ा युवक भी इस मामले में आरोपी है और उसके खिलाफ भी मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
CG News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। राहगीरों और आसपास के लोगों की नजर जैसे ही उस पर पड़ी, मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस-प्रशासन को तुरंत सूचना दी गई। युवक काफी ऊंचाई पर खड़े होकर कुछ देर तक हंगामा करता रहा, जिससे किसी अनहोनी की आशंका बढ़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुट गए।
जानकारी के अनुसार युवक ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटी हुई है। पूरा मामला ग्राम दशरंगपुर का है। टावर पर चढ़े मनीष चंद्राकर के खिलाफ दशरंगपुर चौकी में FIR दर्ज है। उस पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक के घर में घुसकर जबरदस्ती मारपीट की थी। इस मामले में मनीष के दो अन्य साथी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
दरअसल ग्राम खंडसरा में होली के दिन कोटवार के घर में घुसकर उसके बेटे के साथ मारपीट की गई थी। हमले में कोटवार का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस के अनुसार, टावर पर चढ़ा युवक भी इस मामले में आरोपी है और उसके खिलाफ भी मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और युवक को समझाइश देकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है।
आपको बता दे पहले भी छत्तीसगढ़ में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी है। जगदलपुर में 8 अप्रैल, 2026को धरमपुरा रोड पर स्थित विशाल मेगामार्ट के पास दीपक विश्वकर्मा नाम का एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा गया।
वही सरगुजा/अंबिकापुर में भी 25 मार्च, 2026 को लुंड्रा थाना क्षेत्र में योगेश यादव नाम का युवक अपनी पसंद की लड़की से शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वह लगभग 4 घंटे तक 40 फीट की ऊंचाई पर रहा और कूदने की धमकी देता रहा। बाद में पुलिस और परिजनों के समझाने पर वह नीचे उतरा और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
छत्तीसगढ़ में रहने वाला युवक उत्तरप्रदेश के गाजीपुर में 17 अप्रैल, 2026 को अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उत्तर प्रदेश के गाजीपुर पहुंच गया और वहां मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा किया। उसने प्रेमिका को बुलाने के लिए ऊपर से एक चिट्ठी भी फेंकी थी।