17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Accident: चिल्फी घाटी में दर्दनाक हादसा, ट्रक के नीचे दबकर युवक की गई जान

CG Accident: बाइक सवार दो युवक घाट मार्ग से गुजर रहे थेए तभी तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि एक युवक ट्रक के पिछले पहिये के नीचे फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
CG Accident: चिल्फी घाटी में दर्दनाक हादसा, ट्रक के नीचे दबकर युवक की गई जान

CG Accident: कबीरधाम जिले के खतरनाक चिल्फी घाट में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला सडक़ हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी बाल-बाल बच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार दो युवक घाट मार्ग से गुजर रहे थेए तभी तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि एक युवक ट्रक के पिछले पहिये के नीचे फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक दूर जा गिरा और सुरक्षित बच गया। हादसे में घायल युवक को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चिल्फी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक युवक बैजलपुर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है, जबकि उसके साथ मौजूद दूसरा युवक मंगली क्षेत्र का रहने वाला है, जो इस हादसे में सुरक्षित बच गया। पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है और हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। ट्रक चालक के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि चिल्फीघाटी में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लोगों ने घाट क्षेत्र में सख्त यातायात नियंत्रण और स्पीड पर रोक लगाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

क्यों खतरनाक है चिल्फी घाट?

तीखे और अंधे मोड़
संकरी सड़क और सीमित विजिबिलिटी
खड़ी चढ़ाई और ढलान
बरसात और धुंध के समय फिसलन
भारी वाहनों की लगातार आवाजाही
इन कारणों से यहां थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर हादसे में बदल जाती है।