खंडवा

वार्षिक परीक्षा : 9 वीं,11 वीं के परीक्षार्थियों को ऑनलाइन जारी होंगे प्रवेश पत्र, 23 फरवरी से एग्जाम

स्कूल शिक्षा विभाग ने 9 वीं और 11 वीं की वार्षिक परीक्षा में परीक्षार्थियों के लिए नई व्यवस्था लागू की है। परीक्षाएं 23 फरवरी से 17 मार्च तक चलेंगी।

2 min read
Feb 12, 2026
board examinations (फोटो सोर्स: AI Image)

स्कूल शिक्षा विभाग ने 9 वीं और 11 वीं की वार्षिक परीक्षा में परीक्षार्थियों के लिए नई व्यवस्था लागू की है। परीक्षाएं 23 फरवरी से 17 मार्च तक चलेंगी। नई गाइड लाइन में परीक्षार्थियों को बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर ऑनलाइन प्रवेश पत्र और अंक सूची मिलेगी।

ऑनलाइन प्रवेश पत्र, अंक सूची मिलेगी

स्कूल शिक्षा विभाग ने 9 वीं और 11 वीं की वार्षिक परीक्षा में परीक्षार्थियों के लिए नई व्यवस्था लागू की है। परीक्षाएं 23 फरवरी से 17 मार्च तक चलेंगी। नई गाइड लाइन में परीक्षार्थियों को बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर ऑनलाइन प्रवेश पत्र और अंक सूची मिलेगी। स्कूल प्राचार्य की लाग-इन से परीक्षार्थियों को सत्यापित प्रतिलिपि मिलेगी। वार्षिक परीक्षा में नौवीं और ग्यारहवीं के 17 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे।

लोक शिक्षण विभाग के संचालक डीएस कुशवाहा ने हाई स्कूल और हायर सेकंडरी की वार्षिक परीक्षा में 10 फरवरी को पत्र जारी किया है। जिला स्तर पर एग्जाम मैनेजमेंट सिस्टम ( ईएमएस ) नई व्यवस्था के तहत कवायद शुरू कर दी गई है। बुधवार को जिले के सभी स्कूल प्राचार्यों को पत्र भेजकर वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले 9 वीं व 11 वीं के बच्चों का डाटा एग्जाम मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल पर अपडेट के लिए पत्र जारी किया है।

प्राचार्यों को प्रक्रिया की भेजी पीपीटी

प्रशिक्षण भी दे दिया गया है। पत्र के साथ प्राचार्यों और शिक्षकों को ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने पीपीटी भेजी गई है। जिसमें बच्चों का डाटा फीड करने की शुरु से लेकर सबमिट करने और डाटा लॉक करने की विधि बताई गई है। इसके अलावा शिक्षकों को प्रक्रिया पूरी करने अलग-अलग सेक्शन बनाए गए हैं।

ऑनलाइन अपडेट होंगे ये डाटा

स्कूल शिक्षा विभाग के एग्जाम मैनेजमेंट सिस्टम के पोर्टल पर 9 वीं और 11 वीं के बच्चों की समग्र जानकारी अपडेट होगी। इसमें समग्र आइडी, कक्षा के साथ माता-पिता के नाम, विषय की जानकारी के साथ अन्य स्कूल स्तर की जानकारी अपडेट की जाएंगी।

आटोमैटिक पोर्टल जारी करेगा रोल नंबर

बच्चों की जानकारी एजूकेशन के पोर्टल-3 पर अपडेट होते ही आटोमैटिक पोर्टल बच्चों का रोल नंबर जारी करेगा। शिक्षकों को सावधानी पूर्वक डाटा अपडेट करने की सलाह दी गई है। खास बात यह कि यदि गलत जानकारी अपडेट हुई तो उस क्रम का रोल नंबर निष्क्रिय हो जाएगा। दोबारा किसी को जारी नहीं होगा। बच्चों के फोटो से आइडी लॉक होगी।

प्राचार्य, परीक्षा प्रभारी करेंगे मैपिंग

नई व्यवस्था में प्रत्येक कक्षा अध्यापक एवं सेक्शन आंवटन किया जाएगा। यदि किसी सेक्शन में एक ही शिक्षक है तो सभी विद्यार्थियों को ए सेक्शन अनिवार्य आवंटन होगा। इस प्रक्रिया में किसी भी स्कूल में अतिथि शिक्षक की मैपिंग नहीं होगी। यदि स्कूल में एक ही शिक्षक को एक से अधिक सेक्शन का आवंटन किया जा सकेगा।

पीएस सोलंकी, जिला शिक्षा अधिकारी...

विभाग का पत्र मिलते ही सभी स्कूल प्राचार्यों को जारी कर दिया गया है। निर्देश दिए गए हैं वार्षिक परीक्षा के लिए एग्जाम मैनेजमेंट सिस्टम ( ईएमइएस )पोर्टल पर बच्चों के डाटा को अपडेट करें। नई व्यवस्था में 9 वीं व 11वीं के बच्चों को ऑनलाइन प्रवेश पत्र और अंक सूची जारी हो सकेगी।

Published on:
12 Feb 2026 12:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर