11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बोर्ड परीक्षा : पहले दिन अंग्रेजी के पेपर में डर पर भारी परीक्षार्थियों का उत्साह, 152 अनुपस्थित

बोर्ड परीक्षा में 88 केंद्रों पर 9493 परीक्षार्थियों में से 9341 शामिल हुए। पहले दिन 12 वीं की अंग्रेजी के पेपर में 9493 में से 9341 परीक्षार्थी शामिल हुए। शेष 152 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बोर्ड परीक्षा के पहले दिन केंद्रों पर सुबह साढ़े सात बजे ही परीक्षार्थी पहुंच गए।

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Feb 11, 2026

board exam

खंडवा में परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग करते पर्यवेक्षक

बोर्ड परीक्षा में 88 केंद्रों पर 9493 परीक्षार्थियों में से 9341 शामिल हुए। पहले दिन 12 वीं की अंग्रेजी के पेपर में 9493 में से 9341 परीक्षार्थी शामिल हुए। शेष 152 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बोर्ड परीक्षा के पहले दिन केंद्रों पर सुबह साढ़े सात बजे ही परीक्षार्थी पहुंच गए।

हथेली में शब्द लिखकर पहुंचे थे कुछ छात्र

केंद्रों पर सुबह 8 बजे चेकिंग के दौरान कम्पास, घड़ी, मोबाइल आदि सामग्री ईमानदारी की पेटी में रखवाई। उत्कृष्ट विद्यालय में परीक्षा देने पहुंचे कुछ छात्रों ने हाथ में शब्द लिखे हुए थे। उन्हें मिटवाया और चेतावनी दी कि कक्ष में पकड़े जाने पर अगली परीक्षा नहीं दे सकेंगे।

केंद्रों पर प्रेक्षक तैनात, किया निरीक्षण

अति संवेदनशील केंद्रों पर निजी कॉलेजों के पांच केंद्रों पर प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। पहले दिन बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। उत्कृष्ट विद्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट समेत संयुक्त कलेक्टर निकिता मंडलोई समेत अन्य अनुविभागीय अधिकारियों को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

छात्र बोले :

पैसेज की तुलना में ग्रामर में अच्छा रहा

परीक्षार्थी याशिका पटेल का कहना है कि सभी प्रश्न सरल थे। हल करने में समय नहीं लगा। पैसेज की तुलना में ग्रामर अधिक आसान रहा। बगैर समय गंवाए ग्रामर को पहले हल किया फिर पैसेज के प्रश्नों को ध्यान से पढ़ने के बाद लिखी हूं। ग्रामर में सटीक उत्तर लिखी हूं। स्पेलिंग मिस्टेक को छोडने के बाद सभी प्रश्नों में अच्छे अंक की उम्मीद है।

ग्रामर को हल करने में कम समय लगे

परीक्षार्थी वासुदेव गुर्जर का कहना है कि का प्रश्न अच्छा रहा। सभी प्रश्नों को अच्छे से कर लिए। पैसेज के कुछ प्रश्नों में सोचना पड़ा। ग्रामर को हल करने में कम समय लगे। इस बार कुछ ऐसे भी प्रश्न आए थे। जो पिछले वर्षों में में आए थे। पांच साल के प्रश्नों को अभ्यास करने से प्रश्नों को हल करने में सहूलियत मिली। अच्छे अंक की उम्मीद है।

अंग्रेजी का पेपर मिलते ही छू मंतर हुआ डर

अराधना पटेल का कहना है कि अंग्रेजी विषय का पेपर बहुत अच्छा आया था। लिखने के लिए समय कम पढ़ गया। फिर भी समय प्रबंधन के साथ सभी प्रश्नों को हल कर लिया है। पहले दिन पेपर देने पहुंचे तो डर लग रहा था, लेकिन अंग्रेजी पेपर मिलने के बाद डर छू मंतर हो गया। रिलेक्स मिलने के बाद अच्छे से प्रश्नों को हल किया।

इनका कहना

जिला शिक्षा अधिकारी पीएस सोलंकी का कहना कि पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण रही। निर्धारित समय पर आयोजित की गई। दूसरा पेपर 13 को 12 वीं का हैै। 10 वीं का पहला पेपर उर्दू का होगा। तैयारी शुरू कर दी गई है।

फैक्ट फाइल

9493-परीक्षार्थियों की संख्या

9341-उपस्थित परीक्षार्थी

152-अनुपस्थित परीक्षार्थी