खंडवा

MP के नामी आश्रम में मिला हिरण का बच्चा, फरार महंत सहित 4 पर केस दर्ज

MP News: मध्य प्रदेश के नाम काली घोड़ी आश्रम से वन विभाग ने हिरण का बच्चा बरामद किया। महंत पंकज मूनी समेत चार पर केस दर्ज कर दिया गया है।
2 min read
Nov 08, 2025
baby deer found kali ghodi aashram mahant pankaj muni mp news
baby deer found in kali ghodi aashram khandwa (फोटो- सोशल मीडिया)

Kali Ghodi Aashram: अपनी कार्यशैली को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले काली घोड़ी आश्रम के महंत पंकज मूनी बाबा (mahant pankaj muni) का हिरण प्रेम सामने आया है। महंत ने अपने आश्रम में हिरण के बच्चे को पाल रखा था। वन विभाग को भी बच्चे के बारे में जानकारी नहीं दी थी। वन विभाग की टीम ने कमरे से बच्चे को बरामद किया है। उसे शनिवार को जंगल में छोड़ा जाएगा। (mp news)

निर्माणधीन भवन के भीतर पल रहा था बच्चा

खंडवा में आशापुर-बैतुल हाइवे पर रोशनी चौकी क्षेत्र में काली घोड़ी आश्रम हैं। इस आश्रम में करीब एक माह से निर्माणाधीन भवन के अंदर हिरण का बच्चा पल रहा था। महंत पंकज मूनी व सेवादार उसकी देखरेख कर रहे थे। बाबा के इस हिरण प्रेम की जानकारी वन विभाग की टीम को लग गई। दरअसल आश्रम में स्थित मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की नजर हिरण के बच्चे पर पड़ गई थी। इसके बाद किसी ने वन विभाग को सूचना दे दी।

आश्रम पहुंची वन विभाग की टीम, महंत फरार

इस सूचना पर रेंजर विरेंद्रसिंह अचालिया टीम के साथ आश्रम पहुंचे। कमरे से हिरण के बच्चे को पकड़कर वन विभाग के कार्यालय लेकर आए। इसके साथ ही मौके से आरोपी चंदूलाल पिता श्यामलाल (55) निवासी ग्राम बागड़ा, हरिशंकर पिता रामगोपाल (56) निवासी इंदौर, शिवचरण पिता धनाराम निवासी रुजड़ीखेड़ा (25) को गिरफ्तार किया है। रेंजर अचालिया ने बताया कि इस मामले में महंत पंकज मूनी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। चारों ही आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

आश्रम के सेवाधारियों का कहना है कि करीब एक माह पूर्व बागड़ा गांव का रहने वाला चंदू आश्रम के पीछे जंगल से हिरण का बच्चा पकड़कर लाया था। उस पर कुत्ते लपक रहे थे। चंदू उनसे बचाकर बच्चे को आश्रम ले आया। यहां उसने आश्रम के महंत पंकज मूनी को बच्चा सौंपा था। (mp news)

Published on:
08 Nov 2025 11:14 am