खंडवा

श्री दादाजी महाराज की बरसी पर हुई महाआरती, 10 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बैतूल से आया रथ, महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं ने चढ़ाए निशान

less than 1 minute read
Mar 04, 2021
dadaji news khandwa,dadaji news khandwa,dadaji news khandwa

खंडवा. श्री दादाजी धाम में बुधवार को छोटे दादाजी महाराज हरिहर भोले भगवान का 79वां बरसी महोत्सव मनाया गया। छोटे दादाजी महाराज की बरसी उत्सव में महाराष्ट्र, बैतूल, छिंदवाड़ा से आए भक्तों ने निशान अर्पित किए। पर्व की महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। महाआरती के बाद टिक्कड़ प्रसादी वितरण हुआ। बरसी उत्सव पर दिनभर में 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दादाजी धाम में दर्शन किए।
छोटे दादाजी महाराज की बरसी फाल्गुन सुदी पंचमीं पर मनाई जाती है। वर्ष 1942 में छोटे दादाजी महाराज ने फाल्गुन पंचमीं पर समाधि ली थी। बरसी महोत्सव पर सुबह नित्यकर्म के तहत बड़े दादाजी महाराज केशवानंद भगवान और छोटे दादाजी महाराज की समाधियों को गंगाजल, नर्मदा जल से स्नान कराया गया। सुबह पांच बजे मंगल आरती व प्रात: 8 बजे बड़ी आरती की गई। दोपहर 3 बजे दोनों समाधियों पर सेवा कर मालिश, अभिषेक किया गया। शाम 5 बजे छोटी आरती हुई। इसके बाद श्री सत्यनारायण कथा की गई। साथ ही धूनीमाई में हवन कर आहुतियां दी गई। पर्व की बड़ी आरती रात 8.30 बजे हुई। छोटे दादाजी महाराज की बरसी पर बैतूल के जय मां काली दरबार भैसदेही, मलाजपुर से श्रद्धालु रथ लेकर पहुंचे। वहीं, नागपुर, पांडुरना, वर्धा, छिंदवाड़ा, परतवाड़ा सहित खंडवा व आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु निशान लेकर पहुंचे।

Published on:
04 Mar 2021 01:37 am
Also Read
View All