खंडवा

मप्र : छात्रों ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च शिक्षा मंत्री को खून से लिखा पोस्ट कार्ड

उच्च शैक्षणिक संस्थान में भ्रष्टाचार का मामला आने पर एबीवीपी के पदाधिकारी पूर्व प्राचार्य साल्वे के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। दोषियों पर लगाए मनमानी आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग पर अड़े। नाराज छात्रों ने आठ माह बीतने के बाद दोबारा लामबंद हो गए। इस पर छात्रों ने कार्रवाई की मांग के लिए उच्च शिक्षा मंत्री को खून से लिखा पोस्ट कार्ड भेजा है।

2 min read
Apr 07, 2026
खंडवा : कॉलेज के छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री को खून से लिखते पोस्ट कार्ड

उच्च शैक्षणिक संस्थान में भ्रष्टाचार का मामला आने पर एबीवीपी के पदाधिकारी पूर्व प्राचार्य साल्वे के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। दोषियों पर लगाए मनमानी आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग पर अड़े। नाराज छात्रों ने आठ माह बीतने के बाद दोबारा लामबंद हो गए। इस पर छात्रों ने कार्रवाई की मांग के लिए उच्च शिक्षा मंत्री को खून से लिखा पोस्ट कार्ड भेजा है।

हरसूद कॉलेज के छात्रों ने भेजा पोस्ट कार्ड

स्वामी विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरसूद में भ्रष्टाचार के मामले को लेकर एक बार फिर छात्र लामबंद हो गए। सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रों के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान एबीवीपी की अगुवाई में लामबंद छात्रों ने कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रभाकर साल्वे समेत दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च शिक्षा मंत्री को खून से लिखकर पोस्ट कार्ड भेजा है।

आठ माह पूर्व जांच में मिली अनियमितताएं

एबीवीपी के हरसूद नगर मंत्री पवन गुर्जर ने कहा कि महाविद्यालय में 8 माह पूर्व तत्कालीन प्राचार्य के द्वारा के खिलाफ जांच की गई। जांच में कई अनियमितताएं मिलीं हैं। जिसको दबा दिया गया है। छात्रों का जनभागीदारी के खाते में 9 लाख रुपए से अधिक का गबन किया गया है। ट्रैक शूट खरीदी में समेत अन्य कई मामले में पांच लाख से अधिक फर्जी भुगतान किए गए हैं। मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।

भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग

कार्रवाई किए जाने को लेकर विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं और छात्र-छात्राओं ने खून से उच्च शिक्षा मंत्री को पोस्ट कार्ड के माध्यम से पत्र भेजा है। जिसमें भ्रष्टाचार करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। अभाविप का आंदोलन जारी रहेगा । इस दौरान अभाविप प्रांत एसएफएस सह संयोजक लालू यादव, आशीष मणिक, कृष्णा राजपूत, रोहित , युवराज कोगे, रेणुका अंकिल, रोशनी आदि छात्र छात्राएं मौजूद रहे

इन बिंदुओं में गड़बड़ी की शिकायत

कंप्यूटर ऑपरेटर को नियम विरुद्ध जनभागीदारी से 40 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन

-ट्रैक शूट खरीदी में 26, 900 का फर्जी बिल पर भुगतान ।

-लेखापाल शेख शकील के द्वारा वर्ष 2021-22 में 1 लाख 30 हजार रुपए स्वयं के वेतन आहरण कर लिया गया। कई बार व्यक्तिगत कारणों से 2 लाख रुपए जनभागीदारी मद से अग्रिम भुगतान कर लिया।

-तस्लीम खान व्यक्ति के नाम से कॉलेज के द्वारा

-महाविद्यालय में आय-व्यय का हिसाब नहीं है।

-महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक डॉ राजेंद्र कुमार के दस्तावेज में गड़बड़ी है। तत्कालीन प्राचार्य डॉ प्रभाकर साल्वे के द्वारा अनदेखी कर की गई है।

Published on:
07 Apr 2026 12:49 pm
Also Read
View All