खंडवा

मंत्री शाह बोले…अंग्रेजों ने हमारे पूर्वजों को दो साल तक नजर बंद कर दिया था

शासकीय कन्या महाविद्यालय में मंत्री ने छात्रों से कहा, छात्राएं सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दें, सरकार उनकी उच्च शिक्षा के लिए हरसंभव मदद करेगी

2 min read
Feb 14, 2026
शासकीय कन्या महाविद्यालय में मंत्री ने छात्रों से कहा, छात्राएं सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दें, सरकार उनकी उच्च शिक्षा के लिए हरसंभव मदद करेगी

शासकीय कन्या महाविद्यालय में मंत्री ने छात्रों से कहा, छात्राएं सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दें, सरकार उनकी उच्च शिक्षा के लिए हरसंभव मदद करेगी

मकड़ाई राजपरिवार का आजादी में बड़ा योगदान

प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह ने कन्या महाविद्यालय में छात्रोत्सव कार्यक्रम पंख में कहा कि हमारे पूर्वजों का इतिहास आज भी जिंदा है। मकड़ाई के राजपरिवार का देश की आजादी में बड़ा योगदान रहा है। टंट्या मामा को पकडऩे अंग्रेजों ने हमारे पूर्वजों को दो साल तक नजर बंद कर रखा था। राजपरिवार टंट्या मामा के मददगार हुआ करते थे।

देश की रक्षा के लिए लाल सेना को कारतूस भिजवाते थे

मंत्री शाह ने कहा कि सिंगाजी महाराज की कथा में हमारे पूर्वजों का राजपरिवार आज भी जिंदा है। दूसरी जानकारी टंट्या मामा के मददगार के रूप में मिली। तीसरी नागपुर में गत वर्षों में कार्यशाला की गई थी। जिसमें देश की आजादी में कौन-कौन राजपरिवारों ने मदद की थी। उसमें कन्या महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ सीमा कदम ने अपने शोध प्रस्तुत किया था। तब नागपुर में अंग्रेजों के विरोध लिए लाल सेना हुआ करती थी। मकड़ाई का राजपरिवार लाल सेना को कारतूस भिजवाते थे। जाने अंजाने हम उस परिवार से हैं। आज मुझे भी जनता की सेवा करते करते 35 साल बीत गए।

प्रतियोगी परीक्षाओं में सरकार मदद कर रही

मंत्री डॉ. शाह ने विद्यार्थी सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दें, सरकार उनकी उच्च शिक्षा के लिए हरसंभव मदद करेगी। कहा खंडवा के विद्यार्थियों को आइएएस, पीएसससी, नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रारंभिक चरण में 100 छात्रों के लिए ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है।

एक महिला से दो परिवार शिक्षित होंगे

कार्यक्रम में महापौर अमृता यादव ने कहा कि महिला शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक महिला शिक्षित होती है तो दो परिवार शिक्षित होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बालिका शिक्षा प्रोत्साहन के लिए विशेष प्रयास कर रही है। मेधावी छात्राओं को स्कूटी देकर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Published on:
14 Feb 2026 11:20 am
Also Read
View All

अगली खबर