खंडवा

मॉक इंटरव्यू : पीएससी अभ्यर्थियों का बढ़ा आत्मविश्वास, प्रश्नों का सामना करने मिलेगी सहूलियत

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, एसएन कॉलेज में मप्र लोक सेवा की परीक्षा में इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मॉक इंटरव्यू में बारीकियां बताई गई। विशेषज्ञों ने अभ्यास साक्षात्कार में अभ्यार्थियों की कमजोरियों को दूर किया। वास्तविक इंटरव्यू में प्रश्नों का सामना करने के लिए तैयार किया।

2 min read
Feb 02, 2026
विशेषज्ञों ने अभ्यास साक्षात्कार में अभ्यार्थियों की कमजोरियों को दूर किया। वास्तविक इंटरव्यू में प्रश्नों का सामना करने के लिए तैयार किया।

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, एसएन कॉलेज में मप्र लोक सेवा की परीक्षा में इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मॉक इंटरव्यू में बारीकियां बताई गई। विशेषज्ञों ने अभ्यास साक्षात्कार में अभ्यार्थियों की कमजोरियों को दूर किया। वास्तविक इंटरव्यू में प्रश्नों का सामना करने के लिए तैयार किया।

मॉक इंटरव्यू में अभ्यर्थियों की लंबी वेटिंग

मॉक इंटरव्यू में दस्तावेज जांच, वेटिंग के साथ अन्य प्रक्रिया पूरी की गई। विशेषज्ञों ने अभ्यर्थियों को बॉडी लैंगवेज, तैयारी समेत अन्य बारीकियां बताई। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश स्तर पर यह पहला शासकीय कॉलेज है जो विशेषज्ञों का बोर्ड गठित कर अभ्यर्थियों का आत्मविश्वास बढ़ा रहा है।

26 अभ्यर्थियों ने की सहभागिता

अभ्यास साक्षात्कार में विभिन्न विषयों के 26 अभ्यर्थियों ने सहभागिता की। एसएन कॉलेज समेत आस-पास के कॉलेजों में पढ़ने वाले अभ्यर्थी शामिल हुए। इसके मुख्य सूत्रधार प्रो चंद्रपाल सिंह रावत, डॉ एसएस डावर, डॉ टीआर ब्राह्मणे, डॉ दिलीप पाटीदार, डॉ प्रेम सिंह मोरे आदि का विशेष योगदान रहा।

साक्षात्कार बोर्ड का किया गठन

प्रो चंद्रपाल सिंह रावत ने बताया कि इंटरव्यू में दो बोर्ड का गठन किया गया। इसमें विषय विशेषज्ञ डॉ कुलदीप सिंह फरे ( हिंदी ), डॉ रेखा गुंजन ( इतिहास ), डॉ नील प्रभा कोल्हे ( वनस्पति शास्त्र ), प्रो समीर दीक्षित( रसायन शास्त्र ), केशव कुमार पाराशर ( खाद्य सुरक्षा अधिकारी ), डॉ मीना जैन ( समाजशास्त्र ), प्रो पीआर वर्मा ( वाणिज्य ), डॉ शहजाद कुरैशी ( हिंदी ), डॉ मोतीलाल अवाया ( इतिहास ) समेत अन्य रहे।

मॉक इंटरव्यू : विशेषज्ञों ने दिए यह सुझाव

बॉडी लैंग्वेज : हाव-भाव पर नियंत्रण रखें,

तैयारी : करंट अफेयर्स और राज्य के मुद्दों की जानकारी रखें।

प्रश्नों के उत्तर : बायोडाटा से संबंधित प्रश्नों की तैयारी करें।

सकारात्मक विचार : उत्तरों में लचीलापन दिखाएं।

अभ्यर्थी बोले...

डॉ जया कामेरी, अभ्यर्थी ...एसएन कॉलेज ने मेरा मॉक इंटरव्यू किया। इससे हमें सीखने का अच्छा प्लेटफार्म मिला। पूछे गए प्रश्नों से मुझे आसानी होगी। मुझे दो मॉक टेस्ट और मिले तो आसानी होगी।

मनीषा जाठ, अभ्यर्थी ..., मेरा पहला इंटरव्यू है। मॉक इंटरव्यू से मुझे अपनी कमजोरियों का पता चला। विशेषज्ञों से वास्तविक इंटरव्यू में जवाब देने बहुत कुछ सीखने को मिला।

अंकुश शाहू, अभ्यर्थी,... एसएन कॉलेज में इस अभ्यास साक्षात्कार ने मुझे आत्मविश्वास दिया। वास्तविक इंटरव्यू के लिए बेहतर तैयारी करने में मदद मिली।

Published on:
02 Feb 2026 11:51 am
Also Read
View All

अगली खबर