26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

द्वितीय बोर्ड परीक्षा 2025-26 : रिजल्ट से पहले शेड्यूल जारी, 7 मई से होगी परीक्षाएं

हाई स्कूल और हायर सेकंडरी बोर्ड परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जारी है। अभी 10 वीं और 12 वीं नहीं घोषित हुआ है। इस बार रिजल्ट से पहले ही द्यितीय परीक्षा का शेड्यूल जारी हो गया। 7 मई से परीक्षाएं शुरू होगी।

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Mar 26, 2026

MP Board exam 2026

MP Board exam 2026 प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source - Patrika)

हाई स्कूल और हायर सेकंडरी बोर्ड परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जारी है। अभी 10 वीं और 12 वीं नहीं घोषित हुआ है। इस बार रिजल्ट से पहले ही द्यितीय परीक्षा का शेड्यूल जारी हो गया। 7 मई से परीक्षाएं शुरू होगी। इसमें पूऐसे बच्चे भी परीक्षा दे सकेंगे जिनके कम अंक आए हो। जिनके नंबर ज्यादा है तो भी वे मान्य होंगे।

ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की प्रकिया शुरू

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद 10वीं-12वीं की द्यतिीय बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली है। माशिमं ने परीक्षा कर शेड्यूल जारी कर दिया है। 7 मई से शुरू हो रही परीक्षाओं के शेड्यूल से लग रहा है कि इस बार अप्रेल माह में ही रिजल्ट आ जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की प्रकिया शुरू हो गई है। साथ ही इन्हीं कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं भी आवंटित केंद्रों पर होगी।

माशिमं ने घोषित किया समय सारिणी

माशिमं ने दोनों कक्षाओं का समय सारिणी घोषित दिया है। कार्यक्रम के अनुसार 10 वीं की द्वितीय बोर्ड 7 से 19 मई और 12 वीं की 7 से 25 मई तक परीक्षाएं चलेंगी। दोनों परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। प्रवेश पत्र अप्रैल अंत या मई के पहले हफ्ते में जारी किए जा सकते हैं। जिन विद्यार्थियों के प्रायोगिक विषय हैं, उनकी प्रायोगिक परीक्षाएं भी 7 से 25 मई के बीच आवंटित केंद्रों पर होगी।

ये छात्र द्वितीय बोर्ड परीक्षा में हो सकेंगे शामिल

मध्य प्रदेश बोर्ड ने पिछले वर्ष 2025 से 10 वीं और 12 वीं के लिए द्वितीय परीक्षा प्रणाली लागू की है। इस परीक्षा का उद्देश्य उन छात्रों की मदद करना है, जो पहली मुख्य परीक्षा में असफल रहे हैं या जो अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं।

इतना लगेगा शुल्क

छात्र एमपी ऑनलाइन के माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए एक निश्चित शुल्क निर्धारित किया गया है। जो प्रति विषय के अनुसार देय होता है। इसमें एक विषय के लिए 500 रुपए, 2 विषयों के लिए हजार, 3 या 4 विषयों के लिए 1500 और 4 से अधिक विषयों के लिए 2000 शुल्क देना होता है। ध्यान रहे प्रथम परीक्षा में लिए गए विषयों में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

ये है समय सारिणी

कक्षा 12 वीं

7 मई : बायोटेक्नोलॉजी, गायन वादन, तबला

8 मई हिंदी,

9 मई : रसायन, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एलिमेंट ऑफ साइंस एंड मैथेमेटिक्स, ड्राइंग एवं पेंटिंग, गृह प्रबंध पोषण व वस्त्र विज्ञान।

11 मई : एनएसक्यूएफ के विषय, शारीरिक शिक्षा, एआई

12 मई : भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बैंडरी, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास

13 मई : भूगोल क्रॉप प्रोडक्शन, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, विज्ञान एवं स्वास्थ्य

, 14 मई : कृषि, होम साइंस, एकाउंटेंसी

15 मई : संस्कृत, 16 मई को अंग्रेजी

18 मई : बायोलॉजी

19 मई : ड्राइंग एंड डिजाइन

20 मई : समाजशास्त्र

21 मई : गणितध, मनोविज्ञान

22 मई : इंफारमेटिक्स प्रैक्टिसेस

23 मई : उर्दू, मराठी,

25 मई : राजनीति शास्त्र का पेपर होगा।

कक्षा 10 वीं

7 मई : हिंदी, 8 मई को मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, चित्रकला, गायन, वादन, तबला, पखावज, कंप्यूटर।

9 मई : उर्दू,

11 मई : गणित, स्टैंडर्ड व बेसिक,

12 मई : एनएसक्यूएफ के विषय

13 मई : संस्कृत

14 मई : सामाजिक विज्ञान

16 मई : विज्ञान

19 मई : अंग्रेजी का पेपर होगा।

बड़ी खबरें

View All

खंडवा

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग