खंडवा

एमपी में जैन संत को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, देवलोकगमन

mp news: नागपुर से इंदौर के लिए विहार कर रहे थे जैन संत गजेन्द्र मुनि, इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर हादसा...।

2 min read
Apr 02, 2025

mp news: मध्यप्रदेश के खंडवा में बुधवार को एक दुखद घटना घटी और सड़क हादसे में जैन संत का देवलोकगमन हो गया। जैन संत गजेंद्र मुनि नागपुर से इंदौर के लिए विहार कर रहे थे इसी दौरान खंडवा के पास मोकलगांव में इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में जैन संत गजेंद्र मुनि की घटनास्थल पर ही देवलोकगमन हो गया। घटना के वक्त दो अन्य जैन मुनि भी उनके साथ थे। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया है जिसे पुलिस तलाश कर रही है।

विहार करते वक्त मारी टक्कर

श्वेतांबर जैन ज्ञानगच्छ समुदाय के मुनि गजेन्द्र मसा का सड़क दुर्घटना में देवलोकगमन हो गया। घटना बुधवार सुबह 6.40 बजे इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर मोकलगांव कालका ढाबे के पास की है। मुनि गजेंद्र मसा ससंघ नागपुर से इंदौर की ओर विहार कर रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल मुनि मसा का मौके पर ही देवलोकगमन हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पंधाना, खंडवा, बुरहानपुर संघ, श्री श्वेतांबर जैन श्री संघ खिरकिया के श्रावक पहुंचे।


रीति रिवाज से अंतिम संस्कार

बुधवार दोपहर 12.30 बजे मुनि मसा की डोल यात्रा महावीर भवन स्थानक से निकाली गई। नरेंद्र मुनि मसा सचिन मुनि मसा ने मांगलिक ग्रहण कर नवकार जाप के साथ डोल यात्रा पंधाना मुक्तिधाम लाई गई। यहां श्रद्धांजलि सभा कर जैन धर्म की रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया। अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री आशीष समदडिय़ा ने बताया कि गजेन्द्र मुनि मसा ने वर्ष 2014 में नागपुर में संयम अंगीकार किया था। 11 वर्ष संयम का दृढ़ता पूर्वक पालन कर जिनशासन की प्रभावना, कर्तव्य का पालन पूर्ण नैतिकता, प्रमाणिकता से कर रहे थे।

Published on:
02 Apr 2025 09:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर