खंडवा

नवंबर में सजेगा ‘मिनी Goa’, एडवेंचर स्पोर्ट्स के साथ ले सकेंगे ‘क्रूज का मजा’

MP News: निगम ने हनुवंतिया को फिर से जीवंत करने की तैयारी की है। यहां से हरदा के जोगा फोर्ट तक क्रूज सेवा शुरू करने की भी योजना है।
less than 1 minute read
Oct 07, 2025
(सोर्स: सोशल मीडिया)
(सोर्स: सोशल मीडिया)

MP News: हनुवंतिया पर्यटन स्थल पर एक बार फिर टेंट सिटी की जगमगाहट लौटने वाली है। इस साल सरकार ने दोबारा जल महोत्सव आयोजित करने की तैयारी कर ली है। टेंट सिटी के टेंडर जारी हो चुके हैं। नवंबर तक टेंट सिटी तैयार हो जाएगी। नवंबर के अंत या दिसंबर के पहले सप्ताह में जल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

पिछले वर्ष जल महोत्सव न होने से पर्यटक निराश रहे थे। वर्ष 2023 में यहां आठवां जल महोत्सव हुआ था। टेंट सिटी का अनुबंध खत्म होने और सरकार की उदासीनता के कारण यह स्थल लगभग सूना पड़ गया। अब निगम ने हनुवंतिया को फिर से जीवंत करने की तैयारी की है। यहां से हरदा के जोगा फोर्ट तक क्रूज सेवा शुरू करने की भी योजना है।

एडवेंचर स्पोर्ट्स से लौटेगा रोमांच

जल महोत्सव में स्पीड बोट, जेट सी, बनाना राइड, बंपर राइड, जलपरी और स्लीपिंग बोट जैसी रोमांचक गतिविधियां पर्यटकों को आकर्षित करेंगी। हवाई खेलों में पैरासेलिंग मोटर और हॉट एयर बैलून जैसे इवेंट शामिल होंगे। वहीं, थल गतिविधियों में बैलगाड़ी, ऊंट और घुड़सवारी की व्यवस्था की जाएगी।

अब तक हुए जल महोत्सव

2016 में पहला

2016–17 में दूसरा

2017–18 में तीसरा

2019–20 में चौथा

2020–21 में पांचवां

2021–22 में छठा

2022–23 में सातवां

2023-24 में आठवां

Updated on:
07 Oct 2025 01:35 pm
Published on:
07 Oct 2025 01:35 pm