खरगोन. प्रदेश के बड़े आयोजनों में शामिल नवग्रह मेले का समापन 22 फरवरी को होगा। इससे पूर्व 20 व 21 फरवरी को मेला मैदान पर दो दिनी सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसकी रूपरेखा नगरपालिका ने तैयार की है। इन आयोजनों में कलाकार जहां राजस्थानी संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुति देंगे वहीं बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने […]
खरगोन. प्रदेश के बड़े आयोजनों में शामिल नवग्रह मेले का समापन 22 फरवरी को होगा। इससे पूर्व 20 व 21 फरवरी को मेला मैदान पर दो दिनी सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसकी रूपरेखा नगरपालिका ने तैयार की है। इन आयोजनों में कलाकार जहां राजस्थानी संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुति देंगे वहीं बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मिनाक्षी शेशाद्री भी आएगी।
नपा से मिली जानकारी के अनुसार आयोजन के पहले दिन 20 जनवरी को राजस्थानी घुमर डांस नाइट का कार्यक्रम होगा। इसमें राजस्थानी घुमर नृत्य, राजस्थानी चरी नृत्य, राजस्थानी कालबेलिया नृत्य, वाइस ऑफ महेंद्र अलबेला ग्रुप राजस्थान, राजस्थानी लोक नृत्य, आर्केस्ट्रा नाइट का कार्यक्रम होगा। आयोजन के दूसरे दिन स्टार नाइट कार्यक्रम होगा। इसमें बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री मिनाक्षी शेशाद्री का कार्यक्रम होगा। उनके साथ एंकर, कॉमेडी कलाकार, इंडियन आयडियल फेम (मेल-फिमेल सिंगर) सहित बालीवुड डांस ग्रुप, आर्केस्ट्रा म्युजिशियन कलाकार सहित मुंबई के कलाकार प्रस्तुति देेंगे।