खरगोन

बढ़ेगा बलवाड़ी मिर्ची मंडी का दायरा, अनाज मंडी होगी शिफ्ट

खरगोन. शहर से पांच किमी दूर बनी बलवाड़ी मंडी का दायरा बढ़ेगा। यहां शहर के बिस्टान रोड पर संचालित अनाज मंडी को शिफ्ट करने की योजना मंडी प्रबंधन की है। फिलहाल अनाज मंडी परिसर आवक के हिसाब से छोटा पडऩे लगा है। सैकड़ों वाहनों से उपज लेकर किसान यहां पहुंचते हैं। ऐसी स्थिति में शहर […]
2 min read
Mar 06, 2026
The scope of Balwadi Mirchi Mandi will increase, the grain market will be shifted.
बलवाड़ी मंडी का वह हिस्सा जिसे विकसित करने की है कार्ययोजना।

खरगोन. शहर से पांच किमी दूर बनी बलवाड़ी मंडी का दायरा बढ़ेगा। यहां शहर के बिस्टान रोड पर संचालित अनाज मंडी को शिफ्ट करने की योजना मंडी प्रबंधन की है। फिलहाल अनाज मंडी परिसर आवक के हिसाब से छोटा पडऩे लगा है। सैकड़ों वाहनों से उपज लेकर किसान यहां पहुंचते हैं। ऐसी स्थिति में शहर के प्रमुख मार्गों पर भी जाम की स्थिति बनती है। इन समस्याओं से निजात के लिए अनाज मंडी शिफ्ट करने की योजना बनाई जा रही है।
इस दिशा में काम को आगे बढ़ाते हुए मंडी प्रशासन 60 एकड़ जमीन लेकर बलवाड़ी मंडी परिसर का दायरा बढ़ाने में जुुटा है। शासकीय जमीन चिन्हित कर ली गई है। इसे लेकर भोपाल से भी हरी झंडी मिल चुकी है। जमीन के एवज में करीब 90 लाख रुपए भू-भाटक राशि के तौर पर जमा करने की अनुमति मिलने के बाद जिला प्रशासन स्वीकृति देगा। संभवत: अगले सीजन में अनाज मंडी बलवाड़ी में शिफ्ट हो जाएगी।

पूरी क्षमता से बलवाड़ी मंडी का नहीं हो रहा उपयोग

बलवाड़ी में 38 एकड़ में विकसित नया मंडी परिसर 5 साल से तैयार है मगर पूरी क्षमता के साथ इसका उपयोग नहीं हो रहा। यहां विकास कार्यों पर अब तक करीब 8 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। फिलहाल सिर्फ मिर्च और सब्जी की थोक मंडी ही संचालित हो रही है।

उपयोग में आएगी उजाड़ जमीन

वर्तमान में बलवाड़ी मंडी में करीब 22 एकड़ रकबा उजाड़ होकर उबड़-खाबड़ है। इसका उपयोग नहीं हो रहा। मंडी प्रबंधन का तर्क है कि अनुमति मिलने के बाद पूरी जमीन को दुरुस्त करेंगे। साल 2020 में विकसित बलवाड़ी मंडी परिसर में नीलामी के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की हैं। यहां खुले शेड में मिर्च सुखाने और डंडी तोडऩे की सुविधा, बिजली व्यवस्था, सुलभ कॉम्प्लेक्स, मेन रोड से मंडी तक सीमेंट कांक्रीट पहुंच मार्ग आदि है।

आवागमन होगा सुलभ

अभी बिस्टान रोड पर शहर के बीच अनाज मंडी होने से उपज लेकर आने वाले वाहन मुख्य शहर से होकर गुजरते हैं। बलवाड़ी मंडी अनाज मंडी की शिफ्टिंग के बाद शहर से यातायात का दबाव कम होगा। इसके अलावा बड़ी राहत यह है कि बलवाड़ी मंडी के नजदीक से ही बायपास गुजरा है। इसका काम पूरा होने के बाद मंडी में आने वाले भारी वाहनों की आवाजाही बायपास से होगी।

मंडी में शिफ्ट करने की योजना

अनाज मंडी को बलवाड़ी मिर्ची मंडी में शिफ्ट करने की योजना है। इसे लिए बलवाड़ी मंडी को विस्तारित कर रहे हैं। 60 एकड़ जमीन चिन्हित की है। जमीन की भू-भाटक राशि जमा करने के बाद जिला प्रशासन से अनुमति मिलेगी। संभवत: इस सीजन कागजी कार्रवाई पूरी होगी। अगले सीजन अनाज मंडी शिफ्ट होगी। -शर्मिला निनामा, मंडी सचिव, खरगोन

Updated on:
06 Mar 2026 10:57 am
Published on:
06 Mar 2026 10:57 am