कोलकाता

बंगाल जीतने के बाद दिल्ली जाकर बीजेपी को हिला देंगे: ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने गुरुवार को बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। पार्टी के नारे परिवर्तन की नकल करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 (West Bengal Assembly Election 2021) जीतने के बाद, हम दिल्ली में कूदेंगे और बीजेपी को हिला देंगे। बंगाल के खडग़पुर में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता ने दावा किया कि मतदाताओं को लुभाने के लिए भाजपा के नेता बाहर से कैश लेकर आते है और वोट लूटने का काम करते हैं।

less than 1 minute read
Mar 18, 2021
बंगाल जीतने के बाद दिल्ली जाकर बीजेपी को हिला देंगे: ममता
बंगाल जीतने के बाद दिल्ली जाकर बीजेपी को हिला देंगे: ममता

जनसभा में मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख की हुंकार
कहा, मैं शेरनी हूं, मेरा सिर झुकता है केवल जनता के सामने
खडग़पुर. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने गुरुवार को बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। पार्टी के नारे परिवर्तन की नकल करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल जीतने के बाद, हम दिल्ली में कूदेंगे और बीजेपी को हिला देंगे। बंगाल के खडग़पुर में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता ने दावा किया कि मतदाताओं को लुभाने के लिए भाजपा के नेता बाहर से कैश लेकर आते है और वोट लूटने का काम करते हैं।
ममता ने पीएम मोदी और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं शेरनी हूं। मेरा सिर केवल जनता के सामने झुकता है, किसी पार्टी के सामने नहीं। तृणमूल प्रमुख ने कहा कि चक्रवात अम्फान के बाद उनकी सरकार ने प्रभावितों के लिए हजारों करोड़ रुपए की मदद की। एक या दो अपवाद हो सकते हैं, लेकिन हम लोगों की मदद करने के लिए पहुंचे हैं। तब भाजपा के नेता कहां थे? मानवीय संकट के समय वह हमेशा गायब रहते हैं।
--
बंगाल में एनपीआर कभी नहीं
राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के मुद्दे पर ममता ने कहा कि टीएमसी कभी भी बंगाल में इसको लागू करने अनुमति नहीं देगी। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी आपको लोगों को बाहर निकाल देगी। भाजपा मतदाताओं के नामों को हटा देगी। वे आपको (लोगों) निकाल देंगे, लेकिन हम उन्हें यहां रजिस्टर का अद्यतन करने की अनुमति नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार के एक भी सदस्य, देश के किसी भी नागरिक को बंगाल से निकाला नहीं जा सकता है। ममता ने भाजपा को दंगाइयों की पार्टी बताते हुए कि हम हिंसा नहीं चाहते हैं, हम खून-खराबा नहीं चाहते हैं और हम बंगाल में प्रतिशोध की राजनीति नहीं चाहते हैं।

Published on:
18 Mar 2021 11:27 pm