कोलकाता

श्वान से नाजायज सम्पर्क रखने वाला गिरफ्तार

- पूर्व केन्द्रीय मंत्री के हस्तक्षेप के बाद पशु क्रूरता का मामला दर्ज

less than 1 minute read
Mar 05, 2020
श्वान से नाजायज सम्पर्क रखने वाला गिरफ्तार,श्वान से नाजायज सम्पर्क रखने वाला गिरफ्तार,श्वान से नाजायज सम्पर्क रखने वाला गिरफ्तार

कोलकाता
इंसान तो इंसान अब पशुओं को भी लोग हवस का शिकार बनाने से नहीं चूक रहे हैं। ऐसी एक घटना दमदम इलाके में घटी है। जहां एक श्वान के साथ अप्राकृतिक यौन सम्पर्क बनाए जाने के मामले में पूर्व केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी के हस्तक्षेप के बाद दमदम थाने में आरोपी के खिलाफ पशु सुरक्षा की धारा के तहत 377 का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 11 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

24 फरवरी को हुई थी वारदात
मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता को 24 फरवरी की रात उनके पालतू श्वान के लगातार रोने की आवाज सुनाई दी। वह उसे देखने के लिए कमरे से बाहर निकलीं।

नीचे उनका किराएदार
वैद्यनाथ देवनाथ (52) श्वान के साथ अप्राकृतिक यौनाचार कर रहा था। शिकायतकर्ता ने शोर मचाया तो पड़ोसी आए। मामले की जानकारी मिलने पर पशु प्रेमी रूपा बसु भी मौके पर पहुंची। आरोपी वहां से भाग गया। अगली सुबह पशु प्रेमी संस्थाओं ने घटना की शिकायत दमदम थाने में की। आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। पशु प्रेमियों ने मामले की शिकायत पूर्व केन्द्रीय मंत्री मेनका गंाधी से की। जिनके हस्तक्षेप के बाद दमदम थाने पर आरोपी खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

Published on:
05 Mar 2020 04:39 pm
Also Read
View All