कोलकाता

बंगाल में वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा और एक दिन टली

चूंकि बुधवार को बकरीद है इसलिए अब गुरुवार उनकी अस्थियां गंगासागर में प्रवाहित की जाएंगी।
2 min read
Kolkata West Bengal
बंगाल में वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा और एक दिन टली

- अब गुरुवार को गंगासागर पवित्र संगम में प्रवाहित की जाएंगी अस्थियां

कोलकाता

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां गंगासागर में प्रवाहित किए जाने का कार्यक्रम और एक दिन टल गया। चूंकि बुधवार को बकरीद है इसलिए अब गुरुवार उनकी अस्थियां गंगासागर में प्रवाहित की जाएंगी। प्रदेश भाजपा कार्यालय सूत्रों के अनुसार वाजपेयी का अस्थि कलश मंगलवार की शाम कोलकाता लाया जाएगा। बुधवार को बकरीद है। इसलिए गुरुवार को गंगासागर के लिए अस्थि कलश यात्रा कपिल मुनि के तपस्थली ‘गंगसागर’ के लिए रवाना होगी। वहां पतित पावनी गंगा और सागर के मिलनस्थल में अस्थियां विसर्जित की जाएंगी। अस्थि कलश यात्रा में पार्टी के प्रदेश इकाई के बड़े नेताओं के अलावा कुछ केन्द्रीय नेता भी शामिल होंगे। हालांकि कौन-कौन केन्द्रीय नेता शामिल होंगे इसका खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। पहले वाजपेयी का अस्थि कलश रविवार की शाम कोलकाता लाया जाना था, लेकिन अंतिम समय में पार्टी की केन्द्रीय इकाई के कुछ नेताओं ने अस्थि कलश को और एक दिन दिल्ली में रखने का निर्णय कर लिया। इसलिए कार्यक्रम र² हो गया था। रविवार को हरिद्वार में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की उपिस्थित में वाजपेयी की अस्थियां पावन गंगाजल में प्रवाहित की गई थीं। हरिद्वार में वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा में पार्टी के बड़े नेताओं के साथ बड़ी संख्या में आमलोग भी शामिल हुए थे। अटल बिहारी वाजपेयी का दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में गुरुवार को निधन हुअा था। वे बीते 11 जून से एम्स में भर्ती थे । उनकी दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य ने मुगाग्नि दी थी । पूरे राजकीय सम्मान के साथ राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर उनका अंतिम संस्कार किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और कई देशों के प्रतिनिधि भी स्मृति स्थल पहुंचे थे। भाजपा अलग-अलग राज्यों में उनकी अस्थि कलश यात्रा निकाल रही है। अलग-अलग जगहों पर गंगा में उनकरी अस्थियां गंगा में प्रवाहित की जा रही हैं।

Published on:
20 Aug 2018 10:24 pm
Also Read
View All
Abhishek Banerjee PA: होर्डिंग विवाद में अभिषेक बनर्जी के पीए सुमित रॉय को फिर नोटिस, 7 सितंबर को पुलिस करेगी पूछताछ

‘राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाना जरूरी है,बच्चों को गुमराह किया जा रहा है’, बंगाल में RSS द्वारा चलाए जाने वाले एक हजार स्कूल खोलने पर अग्निमित्रा पॉल ने दिया बयान

खतरनाक समुद्री इलाकों में भारतीय नाविकों पर अब रहेगी ‘डिजिटल नजर’, DGMA ने लॉन्च किया नया ट्रैकिंग सिस्टम

Bageshwar Dham: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का ममता बनर्जी पर तंज, ‘वरदान-श्राप दे पाता तो पाकिस्तान को भस्म कर देता’

Dhirendra Shastri: बंगाल में गीता पाठ के बीच धीरेंद्र शास्त्री ने रखीं 3 मांगें, बोले- गलियों में दंगे नहीं, हर-हर गंगे होना चाहिए