कोलकाता

पश्चिम बंगाल के बांसद्रोणी में बवाल जारी, रातभर धरना, भाजपा नेता रूपा गांगुली गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के बांसद्रोणी में बवाल जारी है। रातभर धरना के बाद पुलिस ने पूर्व भाजपा सांसद रूपा गांगुली को गिरफ्तार कर लिया। उनके बांसद्रोणी थाने से लालबाजार ले जाया गया। इस बीच बांसद्रोनी में छात्र की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आया है। तत्काल सडक़ मरम्मत की पहल शुरू की गई है। बांसद्रोणी के दिनेशनगर इलाके में कोचिंग सेंटर जा रहे नौवीं कक्षा के छात्र सौम्य शील (15) को जेसीबी ने बुधवार सुबह टक्कर मार दी। मौके पर ही छात्र की मौत हो गई। इससे नाराज लोगों ने जेसीबी, पे लोडर समेत अन्य वाहनों में तोडफ़ोड़ की।

2 min read
Oct 03, 2024
पश्चिम बंगाल के बांसद्रोणी में बवाल जारी, रातभर धरना, भाजपा नेता रूपा गांगुली गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के बांसद्रोणी में बवाल जारी है। रातभर धरना के बाद पुलिस ने पूर्व भाजपा सांसद रूपा गांगुली को गिरफ्तार कर लिया। उनके बांसद्रोणी थाने से लालबाजार ले जाया गया। इस बीच बांसद्रोनी में छात्र की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आया है। तत्काल सडक़ मरम्मत की पहल शुरू की गई है। बांसद्रोणी के दिनेशनगर इलाके में कोचिंग सेंटर जा रहे नौवीं कक्षा के छात्र सौम्य शील (15) को जेसीबी ने बुधवार सुबह टक्कर मार दी। मौके पर ही छात्र की मौत हो गई। इससे नाराज लोगों ने जेसीबी, पे लोडर समेत अन्य वाहनों में तोडफ़ोड़ की। प्रदर्शन कर रहे लोगों पर भी अज्ञात लोगों ने हमला किया। बीच बचाव करने पहुंची पुलिस को घेरकर नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया। स्थानीय थाने के ओसी को सजा के तौर पर गंदे पानी से भरे गड्ढे में खड़ा कराया गया। काफी देर बाद पुलिस बल ने ओसी को नाराज लोगों से मुक्त कराया। प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग थी कि वार्ड नंबर 113 की स्थानीय पार्षद को मौके पर आना होगा पर, इलाके की महिला पार्षद नहीं आईं। पार्षद का नाम अनिता कर मजूमदार है। घटना के बाद चालक फरार हो गया। पार्षद ने घटना के लिए ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराया।
लोगों ने कहा कि पिछले तीन साल से सडक़ मरम्मत का काम चल रहा है। जेसीबी ने छात्र को पहले टक्कर मारी। फिर पेड़ के साथ पीसते हुए आगे निकल गई। सिर में गंभीर चोट आने से छात्र को बचाया नहीं जा सका। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के लिए ठेकेदार जिम्मेदार: पार्षद

स्थानीय लोगों की शिकायत है कि इलाके में सडक़ की हालत सालों से खराब है। स्थानीय पार्षद अनिता कर मजूमदार को बार-बार सूचित किया गया लेकिन, कोई फायदा नहीं हुआ। चारों ओर छोटे-बड़े कई गड्ढे हैं। थोड़ी सी बारिश से ही सडक़ पर पानी भर जाता है। ऐसी स्थिति में सडक़ पर चलना खतरनाक हो गया है। हादसे को लेकर अनिता ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जल निकासी एवं सडक़ निर्माण का वहां कार्य चल रहा है। इसलिए जेसीबी को लगाया गया। इस घटना के लिए ठेकेदार जिम्मेदार।

लोगों ने घेरा ओसी को, किया प्रदर्शन

लोगों ने पाटुली थाने के ओसी को पहले घेर कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्हें गंदे पानी में खड़ा करने के लिए मजबूर किया। घंटों बाद भारी संख्या में पुलिस पहुंची और उन्हें बचाया। इसके बाद कोलकाता पुलिस डीसी (दक्षिण उपनगर) बिदिशा कलिता दासगुप्ता मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि फरार जेसीबी चालक की तलाश जारी है। पुलिस को घेरकर प्रदर्शन करने वालों की भी जांच की जाएगी। दूसरी तरफ स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि जब वे प्रदर्शन कर रहे थे तो लोगों के एक समूह ने उन पर हमला किया। किसी ने भी अपनी राजनीतिक पहचान स्पष्ट नहीं की है। महिलाओं पर भी हमला किए जाने का आरोप है। कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि महिलाओं से बदसलूकी भी की गई।

Published on:
03 Oct 2024 04:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर