कोलकाता

हाथी ने वृद्धा को कुचला, इलाके में दहशत

मादारीहाटा इलाके की घटना
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 May 2019, 10:35 PM IST
kollkat West bengal
हाथी ने वृद्धा को कुचला, इलाके में दहशत

अलीपुरदुआर

जिले के मादारीहाटा इलाके में हाथी के हमले में वृद्धा की मौत हो गई। मृतका का नाम राधिका उंराव है। दिन दहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का आलम है।

सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की सुबह 11 हाथियों का दल अलीपुरदुआर जलदापाड़ा अभ्यारण से निकलकर शहरी इलाके में घुस आया। स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। अचानक राधिका के सामने हाथी पहुंचा और उसपर हमला कर दिया। इधर हाथी इधर-उधर दौड़ते रहे। बाद में फालाकाटा के मदारीहाट रोड पर भी हाथियों ने उत्पात किया। ऑटो पलटाया, टोटो पर हमला किया गया। यहां हाथी के हमले में दो लोग बुरी तरह से घायल हुए है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व वन विभाग के कर्मी पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जलदापाड़ा वन विभाग के डीएफओ विमल कुमार ने बताया कि पूरे इलाके को घेर लिया गया है। शुक्रवार की रात को सभी हाथियों को जंगल की ओर भेजने की कोशिश की जा रही है। इस पूरे इलाके में दहशत का आलम है।

Published on: