कोलकाता

पश्चिम बंगाल के पंचायतों में निर्विरोध चुने गए सदस्यों का मामला लटका

पश्चिम बंगाल के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्विरोध चुने गए सदस्यों का भाग्य निर्धारण का मामला अधर में लटक गया।
2 min read
kolkata west bengal
पश्चिम बंगाल के पंचायतों में निर्विरोध चुने गए सदस्यों का मामला लटका

पश्चिम बंगाल के पंचायतों में निर्विरोध चुने गए सदस्यों का मामला लटका

- सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो सकी सुनवाई
नई दिल्ली.

पश्चिम बंगाल के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्विरोध चुने गए सदस्यों का भाग्य निर्धारण का मामला अधर में लटक गया। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को फैसला आने वाला था। न्यायाधीश ए.एम. खानवालिका के अस्वस्थ रहने के कारण अदालत ने सुनवाई सोमवार (20 अगस्त) तक टाल दी। माना जा रहा है कि सोमवार को कोर्ट का फैसला आ जाएगा। उल्लेखनीय है कि मामला विचाराधीन रहने के कारण राज्य निर्वाचन आयोग ने उक्त सीटों पर निर्विरोध चुने गए उम्मीदवारों को ना तो विजयी प्रमाण पत्र दिया और ना ही संबंधित ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के गठन की अधिसूचना ही जारी की है। राज्य सरकार के सूत्रों ने बताया कि 14 मई 2018 को हुए चुनाव में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को लेकर पंचायतों के गठन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग के अनुसार सितम्बर के मध्य तक राज्य में नई पंचायतों के गठन की समय सीमा दी गई है। अदालत में विचाराधीन मामले का फैसला आने के बाद सरकार आगे की कार्रवाई करेगी।

इतनी सीटों पर है विवाद-

ग्राम पंचायत- 16,873
पंचायत समिति- 3099

जिला परिषद- 204
--------
पूर्व खाद्य मंत्री परेश अधिकारी तृणमूल में शामिल

- बुद्धदेव भट्टाचार्य की सरकार में थे मंत्री
कोलकाता.

कूचबिहार जिला फारवर्ड ब्लॉक के अध्यक्ष तथा राज्य के पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री परेश चंद्र अधिकारी शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। तृणमूल महासचिव तथा राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. पार्थ चटर्जी ने उन्हें पार्टी का झंडा प्रदान कर उनका स्वागत किया। पार्टी राज्य मुख्यालय तृणमूल भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में चटर्जी ने अधिकारी के शामिल होने की औपचारिक घोषणा की। पूर्व मंत्री अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रयासों से राज्य में खासकर उत्तर बंगाल के जिलों में विकास को गति मिली है। अपने क्षेत्र कूचबिहार के विकास को और गति प्रदान करने के उद्देश्य से वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। इस अवसर पर उत्तर बंगाल विकास मामलों के मंत्री रवीन्द्रनाथ घोष, वन मंत्री विनय कृष्ण वर्मन, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री राजीव बनर्जी सहित कूचबिहार जिले के अन्य तृणमूल विधायक उपस्थित रहे।

Published on:
17 Aug 2018 09:45 pm
Also Read
View All
Abhishek Banerjee PA: होर्डिंग विवाद में अभिषेक बनर्जी के पीए सुमित रॉय को फिर नोटिस, 7 सितंबर को पुलिस करेगी पूछताछ

‘राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाना जरूरी है,बच्चों को गुमराह किया जा रहा है’, बंगाल में RSS द्वारा चलाए जाने वाले एक हजार स्कूल खोलने पर अग्निमित्रा पॉल ने दिया बयान

खतरनाक समुद्री इलाकों में भारतीय नाविकों पर अब रहेगी ‘डिजिटल नजर’, DGMA ने लॉन्च किया नया ट्रैकिंग सिस्टम

Bageshwar Dham: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का ममता बनर्जी पर तंज, ‘वरदान-श्राप दे पाता तो पाकिस्तान को भस्म कर देता’

Dhirendra Shastri: बंगाल में गीता पाठ के बीच धीरेंद्र शास्त्री ने रखीं 3 मांगें, बोले- गलियों में दंगे नहीं, हर-हर गंगे होना चाहिए