- कोलकाता नगर निगम चुनाव से पूर्व कोलकाता में सरकारी नौकरी के अभ्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका है। निगम चुनाव से पूर्व कोलकाता नगर निगम के विभिन्न पर जल्द बड़ी नियुक्ति होने वाली है।
कोलकाता . कोलकाता नगर निगम के चुनाव सिर पर है। चुनाव आयोग की तरफ से कभी भी तारीख की घोषणा हो सकती है। इससे पूर्व कोलकाता नगर निगम के विभिन्न रिक्त पदों पर बड़ी संख्या में नियुक्ति होने जा रही है। इनमें स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी भी शामिल है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार डेपुटी मैनेजर (स्वास्थ्य) के पद पर 13, स्वास्थ्य सहायक के 12 पदों पर शीघ्र नियुक्ति होने वाली है। वे बोरो व वार्ड स्तर पर स्वास्थ्य सेवा सहायक के रूप में काम करेंगे। इससे पहले कोलकाता नगर निगम के 1300 रिक्त पदों पर नियुक्ति का फैसला लिया गया था। इसके अलावा वाहन चालक, मजदूर, सुपरवाइजर सहित कई अन्य रिक्त पदों पर भी जल्द नियुक्ति होगी।
कोलकाता नगर निगम के इस प्रस्ताव को नगर व शहरी विकास मंत्रालय की ओर से मंजूरी मिल गई है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व महानगर कोलकाता को स्वच्छ रखने के लिए मेयर फिरहाद हकीम को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया था। जिसके तहत ठोस कचरा के निपटारे के लिए 3500 खाली पदों पर भी नियुक्ति होगी।