कोलकाता

Bhawanipur By-election: आधा हरिश चटर्जी स्ट्रीट ममता के भाई के नाम- प्रियंका टिबड़ेवाल

प्रियंका टिबड़ेवाल ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर वार करते हुए कहा कि तृणमूल ममता बनर्जी के पास पैसे नहीं है तो क्या हुआ। उनके भाईयों के नाम आधार हरिश चटर्जी स्ट्रीट तो है।
less than 1 minute read
Bhawanipur By-election: आधा हरिश चटर्जी स्ट्रीट ममता के भाई के नाम- प्रियंका टिबड़ेवाल
Bhawanipur By-election: आधा हरिश चटर्जी स्ट्रीट ममता के भाई के नाम- प्रियंका टिबड़ेवाल

लोग लोकतंत्र के लिए वोट देंगे- फिरहाद हकीम
कोलकाता
भारी बारिश के बीच भवानीपुर की भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबड़ेवाल ने मंगलवार को चुनाव प्रचार किया। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस और उनमें वाकयुद्ध छिड़ गया। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर वार करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस ट्विटर पर प्रचार कर रही हैं कि ममता दीदी के पास गाड़ी नहीं है। उनके पास सिर्फ साड़ी और हवाई चप्पल है और प्रियंका टिबड़ेवाल के पास तीन करोड़ रूपए हैं। लेकिन ममता बनर्जी के पास पैसे नहीं है तो क्या हुआ। उनके भाईयों के नाम आधार हरिश चटर्जी स्ट्रीट तो है। प्रियंका ने कहा कि उन्होंने पढ़ाई-लिखाई कर और 40 प्रतिशत टैक्स देकर तीन करोड़ रुपए कमाया है। वे 18 साल की उम्र से काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने भवानीपुर की जनता से वादा किया है कि जीतने पर वे क्षेत्र से कटमनी संस्कृति पर रोक लगा देंगी। वे किसी से एक रुपए भी नहीं खाएंगी और न ही किसी को खाने देंगी। इसका बाद तृणमूल सोशल मीडिया पर उनके पास तीन करोड़ रुपए होना का प्रचार कर रही हैं। इस दिन उन्होंने भवानीपुर के गोपालपुर में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया।
किसी को बदनाम करना लोकतंत्र नहीं- फिरहाद
राज्य के परिवहन मंत्री फिरहाद हकीम ने प्रियंका टिबड़ेवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि भवानीपुर के लोग लोकतंत्र को बहाल रखने के लिए वोट देंगे। किसी को बदनाम करना और झूठा आरोप लगाना लोकतंत्र नहीं है। हकीम ने चेतला में ममता बनर्जी के समर्थन में चुनाव प्रचार किया।

Updated on:
15 Sept 2021 01:42 am
Published on:
15 Sept 2021 01:42 am
Also Read
View All
नीट पेपर लीक मामलों में तीन महीने के भीतर फैसला, कलकत्ता हाईकोर्ट ने पांच विशेष अदालतें बनाने के दिए निर्देश

सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में CBI की बड़ी कार्रवाई, साजिश रचने के आरोप में 2 भाई गिरफ्तार

तसलीमा नसरीन की किताब ‘द्विखंडित’ पर क्यों हुआ था इतना विरोध? छोड़ना पड़ा था कोलकाता; 19 साल बाद वापस लौटी

West Bengal Terrorist Arrest : पश्चिम बंगाल में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु अधिकारी की गतिविधियों से जुड़े दस्तावेज बरामद

पश्चिम बंगाल: घर से निकले 28.5 करोड़ और 15 किलो सोना, अलमारियों में छिपा था खजाना, डकैती जांच में खुला राज