कोलकाता

अगर एक विमान भेज दिया तो सूख जाएगा बांग्लादेश का मुंह: नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता और आसपास के जिलों में मौसम ने करवट ली है। सोमवार दोपहर पौने तीन बजे के आसपास बूंदाबांदी हुई। बादल छाए रहे। तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला, जबकि दार्जिलिंग-कलिम्पोंग में बारिश व हिमपात का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। विभाग ने उत्तर भारत में नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश का अलर्ट जारी किया है। शहर का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास था।
less than 1 minute read
Dec 09, 2024
भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश को चेतावनी देते हुए कहा कि कोलकाता पर कब्जा करने की धमकी न दो। यदि एक विमान हासीमारा एयरफोर्स स्टेशन से भेज दिया गया तो मुंह सूख जाएगा। रूस, अमरीका भारत की ताकत जानते हैं। वे बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले के विरोध में कांथी में सनातनी समाज की रैली को संबोधित कर रहे थे।
भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश को चेतावनी देते हुए कहा कि कोलकाता पर कब्जा करने की धमकी न दो। यदि एक विमान हासीमारा एयरफोर्स स्टेशन से भेज दिया गया तो मुंह सूख जाएगा। रूस, अमरीका भारत की ताकत जानते हैं। वे बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले के विरोध में कांथी में सनातनी समाज की रैली को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा नेता ने दी चेतावनी, कहा, कोलकाता पर कब्जा करने की धमकी न दो

. भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश को चेतावनी देते हुए कहा कि कोलकाता पर कब्जा करने की धमकी न दो। यदि एक विमान हासीमारा एयरफोर्स स्टेशन से भेज दिया गया तो मुंह सूख जाएगा। रूस, अमरीका भारत की ताकत जानते हैं। वे बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले के विरोध में कांथी में सनातनी समाज की रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशियों को पता होना चाहिए कि बांग्लादेश भारत पर निर्भर है।

स्थिति पाकिस्तान जैसी होगी

शुभेंदु ने दावा किया कि बांग्लादेश में कट्टरपंथियों की स्थिति पाकिस्तान जैसी होगी। बांग्लादेश में गांव जलाए जा रहे हैं, मंदिर जलाए जा रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि भारत सख्त से सख्त कदम उठाएगा। बांग्लादेश जो भाषा बोलेगा उसको संतुष्ट करने के लिए उसकी ही भाषा में जवाब दिया जाएगा। शुभेंदु ने कहा कि बांग्लादेश के कुछ सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी भारत को निशान बना रहे हैं।

प्रधानमंत्री-गृह मंत्री का नाम लेकर चेतावनी

बांग्लादेश के रिटायर सैन्य कर्मियों ने भारत के प्रधानमंत्री-गृह मंत्री का नाम लेकर चेतावनी दी है। उनकी ओर से कहा गया है कि मैं भारत से कह रहा हूं, हमने जो ट्रेनिंग ली है, जो युद्ध हमने लड़ा है, हमारे 2 लाख सैनिक हैं, हमारे साथ 18 करोड़ लोग हैं, हमारी ट्रेनिंग, हमारी कुशलता, भारत से कहीं ज्यादा है। यदि युद्ध हुआ तो हम चार दिन के अंदर कोलकाता पर कब्जा कर लेंगे। हम पूर्वी कमान संभालेंगे। बांग्लादेश के सेवानिवृत्त सेना प्रमुख इस तरह की भाषा बोलने वालों में शामिल हैं। वहीं एक मात्र नहीं बल्कि बीएनपी नेता भी शामिल हैं।

Updated on:
09 Dec 2024 05:39 pm
Published on:
09 Dec 2024 05:39 pm
Also Read
View All
TMC Crisis: ‘बागी नेता अगर टीएमसी में लौट आते हैं तो मैं पार्टी से इस्तीफा दे दूंगा’, टूट के बीच अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

सोनम वांगचुक के खिलाफ कार्रवाई पर ममता बनर्जी ने केंद्र पर साधा निशाना,कहा-युवाओं की आवाज को नजरअंदाज कर रही सरकार

अभीषेक बनर्जी के पार्टी दफ्तर पर बुल्डोजर कार्रवाई, नोटिस का जवाब नहीं देने पर लिया गया एक्शन

West Bengal News: पश्चिम मेदिनीपुर में रथ मेले के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 2 युवकों की जान गई

TMC के दो और नेता छोड़ेंगे पार्टी, पार्टी के पूर्व विधायक तपस चटर्जी और विश्वजीत दास ने ऋतब्रत बनर्जी से की मुलाकात