रेलवे पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम जादवपुर स्टेशन मास्टर को एक यात्री से रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग व्यक्ति के पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद जादवपुर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि एक लोकल ट्रेन के चालक के अनुसार, एक व्यक्ति अचानक ट्रेन के सामने आ गया था। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।देर रात मृतक की पहचान प्रभात कुमार चट्टोपाध्याय के रूप में हुई। वह दक्षिण कोलकाता के बांसद्रोणी थाना क्षेत्र के विधानपल्ली इलाके में रहते थे और कोलकाता पुलिस में DCP के पद पर रह चुके थे।