
कोलकाता
पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित खागड़ागढ़ विस्फोट (Khagragarh blast) काण्ड के मुख्य आरोपियों में से एक जेएमबी आतंकी हबीबुर रहमान शेख को एनआईए की टीम ने मंगलवार को बेंगलूरु से दबोच लिया। घटना के बाद से हबीबुर फरार था। एनआएई की ओर से उस पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। एनआईए सूत्रों के अनुसार विश्वसनीय सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर छापेमारी कर हबीबुर को गिरफ्तार किया गया। एनआईए की टीम उसे ट्रांजिट रिमाण्ड पर कोलकाता ला रही है। कोलकाता में उससे विस्तृत रूप से पूछताछ की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि 2 अक्टूबर 2014 को बर्दवान जिले के खागड़ागढ़ इलाके में एक मकान में बम विस्फोट हुआ था। विस्फोट में शकील अहमद और शोभन मंडल नामक दो संदिग्ध आतंकियों की मौत हो गई थी। बाद में मामले की जांच एनआईए ने ले ली थी। जांच में खुलासा हुआ कि उक्त मकान में जेएमबी के आतंकी रहते थे। मामले में एनआई ने जेएमबी के कई आतंकियों को गिरफ्तार किया है। हबीबुर फरार था।