कोलकाता

ममता का पीएम बनने का सपना नहीं होगा पूरा-वियजवर्गीय

हाल में हुए राज्य पंचायत चुनाव में रिगिंग, बूथ लूटने के साथ ही हिंसा और आतंक फैलाने के बाद अब ममता बनर्जी लोकतंत्र की की दुहाई दे रही हैं ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 May 2018, 10:07 PM IST
kolkata west bengal
ममता का पीएम बनने का सपना नहीं होगा पूरा-वियजवर्गीय

लगाया दोहरी नीति अपनानने का आरोप
कोलकाता

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा वार करते हुए उनका प्रधानमंत्री बनने का सपना पूरा नहीं होने का दावा किया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पर लोकतंत्र के नाम पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया।
विजयवर्गीय ने कहा कि ममता बनर्जी देश का अगला प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रही हैं। इस लिए सभी विपक्षी और क्षेत्रीय दलों को एकजुट कर रही हैं। लेकिन उनका यह सपना कभी भी पूरा नहीं होगा। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2014 में भी ऐसी कोशिश की थी, लेकिन विफल हो गई थी। उन्होंने यह बयान उस समय दिया है, जब कर्नाटक में कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी नेताओं के जमावड़े में शामिल होने के लिए ममता बनर्जी बेंगलूरु गई हुई हैं।
उपचुनाव: रैली में बोला हमला

कोलकाता से सटे महेशतला विधानसभा उपचुनाव के प्रचार में मयनागर मोड़ पर आयोजित रैली में उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अपनी सरकार के कामकाज पर ध्यान दें। नहीं तो पंचायत चुनाव ने साफ संकेत दिया है कि तृणमूल कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। रैली मयनागर से शुरू हो झिंझरा बाजार मोड़ जा कर सभा में तब्दील हो गई और इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष भी उपस्थित थे।
दोहरा मापदण्ड अपनाने का आरोप

ममता बनर्जी पर दोहरा मापदण्ड अपनाने का आरोप लगाते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि एक तरफ वे लोकतंत्र की दुहाई दे रही हैं और दूसरी तरफ विपक्षी दलों को चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेने दे रही हैं। हाल में हुए राज्य पंचायत चुनाव में रिगिंग, बूथ लूटने के साथ ही हिंसा और आतंक फैलाने के बाद अब लोकतंत्र की बात कर रही हैं। लोगों के समक्ष उनका दोहरा मापदण्ड उजागर हो गया है। वर्ष २०१९ के लोकसभा चुनाव में बंगाल की जनता उन्हें जवाब देगी।

Published on: