कोलकाता

हमारा वोट बैंक जनता-पार्थ

एनआरसी: तृणमूल ने मनाया धिक्कार दिवस

2 min read
हमारा वोट बैंक जनता-पार्थ

कोलकाता
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर से वोट बैंक के लिए तृणमूल कांग्रेस पर घुसपैठियों का समर्थन करने के लगाए गए आरोप के जवाब में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य के शिक्षामंत्री पार्थ चटर्जी ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा का तो बैंक ही लुट गया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वास्तव में भाजपा के पास अब कोई बैंक नहीं बचा। मेहुल चौकसी और नीरव मोदी ने उसका बैंक लूट लिया है। पश्चिम बंगाल की जनता ही तृणमूल कांग्रेस की वोट बैंक है। ममता बनर्जी मां माटी मानुष की नेता हैं। जितने दिन जनता है उतने दिन ममता रहेंगी। बाद में उन्होंने नदिया में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान अमित शाह के बयान का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि अमित शाह की कोलकाता रैली एक और फ्लॉफ शो प्रमाणित हुई है।

----------------------

एनआरसी: तृणमूल ने मनाया धिक्कार दिवस

तृणमूल समर्थकों ने सिर मुड़वा कर किया विरोध
कोलकाता

तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (एनआरसी) के खिलाफ राज्यव्यापी धिक्कार दिवस मनाया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से सभी जिलों में रैली निकाली गई और चंदननगर में सिर मुड़वा कर विरोध प्रदर्शन किया।
पार्टी के बड़े नेताओं ने राज्य के विभिन्न जिलों में धिक्कार रैलियोंं का नेतृत्व दिया। रैली में बड़ी संख्या में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने काला बैज लगा कर हिस्सा लिया और एनआरसी का विरोध किया। इस क्रम में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य के शिक्षामंत्री पार्थ चटर्जी ने नदिया में आयोजित धिक्कार रैली का नेतृत्व किया। पार्टी ने कोलकाता में धिक्कार दिवस के दायरे से बाहर रखा था। लेकिन मतुआ समुदाय से संबंध रखने वाली तृणमूल कांग्रेस की बनगांव की सांसद ममता बाला ठाकुर ने कोलकाता के दमदम हवाई अड्डे परअमित शाह के कोलकाता आगमन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। दूसरी ओर धिक्का दिवस मनाते हुए इस दिन हुगली जिले के चंदननगर में तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने अपना सिर मुड़वा कर एनआरसी और अमित शाहा के आने का विरोध किया।

Published on:
11 Aug 2018 10:58 pm
Also Read
View All