कोलकाता

BREAKING NEWS : कोलकाता में फिर पाई गई सेतु में दरार…

- कोलकाता व उसके संलग्न इलाकों में सेतुओं की समस्या दूर नहीं हो रही है। माझेरहाट, टाला के बाद अब अब महज 11 महीने निर्माण हुए सेतु में दरारें पाई गई है। इसकी वजह से एक बार फिर प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया है।

less than 1 minute read
Jan 08, 2020
BREAKING NEWS : कोलकाता में फिर पाई गई सेतु में दरार...

कोलकाता. माझेरहाट सेतु हादसे के बाद महानगर कोलकाता में एक के बाद एक सेतुओं में गड़बड़ी पाई जा रही है। पिछले दिनों टाला सेतु को जर्जर घोषित किए जाने के बाद अब दक्षिण 24 परगना जिले के महेशतल्ला स्थित सम्प्रीति फ्लाईओवर में दरार पाई गई। इसकी वजह से उस पर गुजरने वाले वाहनों को फिलहाल बंद करा दिया गया है। सेतु के 121 व 122 नम्बर पिलरों पर दरारें पाई गई हैं।

बुधवार सुबह स्थानीय लोगों का ध्यान पिलरों में आई दरारों पर गया। उन्होंने इसकी जानकारी तत्परता के साथ महेशतल्ला थाने की पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। केएमडीए के अधिकारी भी सेतु के हाल का जायजा लेने पहुंचे। उनके अनुसार सेतु में दरारें सर्दी की वजह से आई हैं। विशेषज्ञों द्वारा इसकी जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि इस सेतु का उद्घाटन हुए अभी १ वर्ष भी नहीं हुआ है। महेशतल्ला इलाके में ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के लिए पिछले वर्ष 11 जनवरी को ही राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रिमोट कंट्रोल के माध्यम से इसका उद्घाटन किया था। इसके निर्माण में 250 करोड़ रुपए की लागत आई थी।

Published on:
08 Jan 2020 04:37 pm
Also Read
View All