- दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर थाना क्षेत्र के विवेकानंद पल्ली इलाके में बंदूक की नोक पर स्वर्ण व्यवसायी से छिनताई का मामला सामने आया है। पीडि़त व्यवसायी का नाम भोलानाथ पाल है।
कोलकाता . दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर थाना क्षेत्र के विवेकानंद पल्ली इलाके में बंदूक की नोक पर स्वर्ण व्यवसायी से छिनताई का मामला सामने आया है। पीडि़त व्यवसायी का नाम भोलानाथ पाल है। छिनताईबाजों ने उसके पास से रुपए से भरा बैग छिना है। उसमें 1 लाख रुपए थे। उसके बैग में एक लाख रुपए थे।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को भोलानाथ अपने आभूषणों की दुकान बंद कर घर लौट रहा था। घर पहुंचने से महज कुछ मिनट पहले ही मोटरसाइकिल पर सवार 3 नकाबपोशों ने उसका रास्ता रोक लिया। उसके सिर पर बंदूक रखकर रुपयों से भरा बैग लिया और हवा में फायरिंग करते हुए भाग निकले।
एक ओर जहां फायरिंग की आवाज सुनकर आस-पास के लोग घरों से बाहर निकले। वहीं पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने भोलानाथ का बयान दर्ज किया। साथ ही आस-पास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।