प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के बाद सीबीआइ ने बुधवार को शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में एसएससी सलाहकार कमेटी के दो पूर्व सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआइ सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान सलाहकार कमेटी के पूर्व संयोजक शान्ति कुमार सिन्हा और एसएससी के पूर्व सचिव अशोक साहा तथ्य छुपा रहे थे।यह पहला मौका है, जब सीबीआइ ने इस मामले में किसी को गिरफ्तार किया है।
शिक्षक भर्ती घोटाला (Teacher recruitment scam)
सीबीआइ ने किया एसएससी के दो सलाहकार को गिरफ्तार तथ्य छुपाने का लगाया आरोप, एफआईआर में दर्ज है दोनों के नाम
कोलकाता
West Bengal teacher recruitment scam : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के बाद सीबीआइ ने बुधवार को शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में एसएससी सलाहकार कमेटी के दो पूर्व सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआइ सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान सलाहकार कमेटी के पूर्व संयोजक शान्ति कुमार सिन्हा और एसएससी के पूर्व सचिव अशोक साहा तथ्य छुपा रहे थे। इस लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। साहा सलाहकार कमेटी के भी सदस्य थे। उक्त मामले के संबंध में दायर एफआईआर में दोनों के नाम दर्ज है। यह पहला मौका है, जब सीबीआइ ने इस मामले में किसी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले उक्त मामले में ईडी ने राज्य के पूर्व उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी महिला अर्पिता मुखर्जी को गिरफ्तार की है।
जांच को भ्रमित कर रहे थे दोनों
सीबीआइ के सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान शान्ति कुमार
सिंहा और अशोक साहा जांच अधिकारियों को भ्रमित कर रहे थे।
वे यह नहीं बता रहे थे कि सलाहकार कमेटी का संचालन कौन
कर रहा था। किसके निर्देश पर शिक्षक नियुक्ति में हेराफेरी किया
जाता था। दोनों विभिन्न सवालों का जवाब देने से टाल रहे थे।
आज किया जाएगा कोर्ट में पेश
सीबीआइ ने शान्ति कुमार सिन्हा और अशोक साहा को गिरफ्तार करने के बाद उनकी मेडिकल जांच करवाया। दोनों को गुरूवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीबीआइ कोर्ट से दोनों को अपने हिरासत में देने की मांग करेंगी। ताकि उनसे पूछताछ कर घोटाले के पीछे के लोगों के बारे में पता लगाया जा सके।